Sunday, 20 September 2026
Breaking News
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना
पंजाब Trending

भारत-पाक सरहद पर 200 फीट ऊंचा टावर लगा, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएगा : लीलाधर शर्मा

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(SUBHEAD)  फेस2न्यूज /फाजिल्का 

फाजिल्का के अंतरराष्ट्रीय सादकी बॉर्डर पर पाकिस्तानी टावर से ऊंचा भारतीय टावर पर अब 200 फीट ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएगा, जिसके लिए टावर खड़ा हो गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान व फाजिल्का के विधायक नरेंद्र पाल सिंह सवना के अनथक प्रयासों का धन्यवाद करते बॉर्डर एरिया विकास फ्रंट के अध्यक्ष व बीएसएफ के सहयोगी लीलाधर शर्मा ने बताया कि 5 फरवरी 2018 को पाकिस्तान सीमा पर कार्यक्रम का आयोजन कर लगभग 140 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया। जिसका उद्घाटन कर पाकिस्तान पंजाबी गायक जस्सा लायलपुरिया ने गीत गाये। हम भारतीय सीमा पर खड़े यह देखते रहे। हमने भी प्रण किया कि भारतीय सीमा पर इससे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

लीलाधर शर्मा अपने साथियों सहित वर्षों पहले रहे  राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिल इस कार्य के लिए पंजाब सरकार से फंड मांगा। उन्होंने सरकारी आदेश दे दिया परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई आखिर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व फाजिल्का के विधायक नरेंद्र पाल सिंह सवना के प्रयासों से फंड रिलीज हुआ और आज यह टावर बनकर तैयार हुआ।

लीलाधर शर्मा ने टावर की नींव पर मंत्रोंच्चारण कर प्रसाद चढ़ाकर बीएसएफ अधिकारियों जवानों टावर तैयार करने वालों में बांटा।