Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

डेराबस्सी सिविल अस्पताल में 44 साल की महिला की कोरोना से मौत

Read in:Hindi

डेराबस्सी/पिंकी सैनी 

डेराबस्सी सिविल अस्पताल में कोरोना वायरस से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है. परिजनों ने बताया कि अचानक हालत बिगड़ने से महिला की मौत हुई है. डेराबस्सी सिविल अस्पताल में महिला की जांच के बाद वह कोरोना पॉजिटिव निकली। परिवार द्वारा महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक यहां के नजदीकी गांव सुंडरा निवासी दलबीर सिंह की पत्नी परमजीत कौर (44) की बीती देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गयी. जिसे डेराबस्सी के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

परिजनों ने बताया कि  परमजीत कौर को देर रात खांसी व उल्टी हुई और उसकी हालत अचानक बिगड़ गई. उन्होंने उसे डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जिनकी रात साढ़े नौ बजे अचानक इलाज के दौरान मौत हो गई। सिविल अस्पताल के डॉक्टर जब उसका कोरोना टेस्ट किया गया तो महिला का टेस्ट कोरोना पॉजिटिव निकला। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत कोरोना पॉजिटिव होने के कारण हुई है।

0 Comments