Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 56 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

Read in:Hindi

 फेस2न्यूज /चंडीगढ़

विश्व फिजीयोथेरेपी दिवस 2025 के अवसर पर मिशन जीवन रेखा के अंतर्गत विशाल रक्त दान शिविर पीजीआई, चंडीगढ़ में नव्य भारत फाउंडेशन (एनबीएफ भारत) एवं स्टूडेंट असोसिएशन ऑफ फिजीकल थेरेपी (एसएपीटी) द्वारा खेल भारती चंडीगढ़ व ट्रांसफ़यूजन मेडिसिन विभाग, पीजीआई के सहयोग से आयोजित करवाया गया जिसमें 56 यूनिट रक्त एकत्र हुआ ।

(MOREPIC1) कैंप में मुख्य अतिथि के नाते दिनेश उनियाल, पुलिस महानिरीक्षक, उत्तरी पश्चिम सेक्टर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की गरिमामयी उपस्थिति रही। आईजी उनियाल ने राष्ट्रीय आंतरिक सुरक्षा में सीआरपीएफ के महत्वपूर्ण योगदान बारे जानकारी दी। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो० , विपिन कौशल, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, पीजीआई चंडीगढ़ ने की व उन्होंने टीम एनबीएफ व रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया , साथ ही अति विशिष्ट अतिथि के नाते प्रो रति राम, विभागाध्यक्ष, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, पीजीआई चंडीगढ़, प्रो सुचेत सचदेव, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग, पीजीआई, चंडीगढ़, सुनील दत्त, प्रांत संयुक्त सचिव, खेल भारती, पंजाब की उपस्थिति रही।

इस मौके पर पीजीआई चंडीगढ़ के फिजियोथेरेपिस्ट, नव्यभारत फ़ाउंडेशन (एनबीएफ, भारत) एवं एसएपीटी इंडिया के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिरुद्ध उनियाल ने बताया कि एनबीएफ एवं एसएपीटी सदैव राष्ट्र कल्याण के कार्य के लिए संलग्न है और राष्ट्र सेवा परमो धर्मः ही हमारा मूल मंत्र है, व आज हम सभी भारत माता के वीर जवानो के शौर्य से ही सुरक्षित हैं , साथ ही उन्होंने पूरे उत्तर भारत में आई बाढ़ के प्रति भी संवेदना व्यक्त की ।

इस मौके पर रोटो (उत्तर) के सहयोग से अंगदान जागरूकता शिविर भी आयोजित करवाया गया। कैंप में सिमरन कौर, अंकुर, ख़ालिद, गुंजन, ऋषभ, दीक्षा, नंनदिनी, अनुभव, कौशल, प्रशांत, आरूषि, दृष्टि, खुशी, सात्विक, हरमन, महक आदि पीजीआई चंडीगढ़ के कई डाक्टर, नर्सेंस, फिजियोथेरेपिस्ट, छात्र व अन्य स्टाफ़ उपस्थित रहे।

0 Comments