Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

कार की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत, कार सवार बाल-बाल बचा

Read in:Hindi

(MOREPIC1) पिंकी सैनी/ डेराबस्सी

चंडीगढ़ अंबाला नेशनल हाईवे पर बीती रात एक कार की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत हो गई। हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गए लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 12:30 बजे हाईवे स्थित हेला इंडिया फैक्ट्री के पास एक तेंदुआ सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार उससे टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने उसके शव को सड़क से हटाया और यातायात बहाल किया।

हेला इंडिया फैक्ट्री के दोनों तरफ डेराबस्सी वन क्षेत्र है जहां से यह रिहायशी इलाके की ओर निकल रहा था। मामले की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

वन मंडल अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि तेंदुआ कहां से आया और अब तक किस इलाके में था। वहीं प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह तेंदुआ पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ क्षेत्र के गांवों में घूम रहा था. उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों में तेंदुओं के पैरों के निशान देखे जा रहे थे. वन विभाग द्वारा उसे पकड़ने के लिए पिंजरा भी लाया गया था, लेकिन उस पर काबू नहीं पाया जा सका था

0 Comments