Sunday, 11 October 2026
Breaking News
राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही
पंजाब Trending

डेराबस्सी के गुलमोहर सिटी में व्यक्ति ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Read in:Hindi

(MOREPIC1) पिंकी सैनी/ डेराबस्सी:

डेराबस्सी स्थित गुलमोहर सिटी में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान रंजीत कुमार झा पुत्र योगी झा के रूप में हुई है। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे सामने आई, जब किसी स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस हेल्पलाइन पर कॉल कर सूचना दी कि गुलमोहर सिटी के फ्लैट नंबर 212 (3BHK) में एक व्यक्ति ने फंदा लगा लिया है।

सूचना मिलते ही डेराबस्सी पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई कुलदीप ने बताया कि व्यक्ति ने पंखे की हुक से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या की है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। परिजनों के आने की सूचना है, और उनके पहुंचने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 Comments