Tuesday, 03 November 2026
Breaking News
डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ
पंजाब Trending

17,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

Read in:Hindi

(MOREPIC2)  चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज डी. एस. पी. अजनाला के रीडर के तौर पर तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ए. एस. आई.) राज कुमार को 17,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ए. एस. आई को अमृतसर जिले के अजनाला कस्बे के निवासी मोहन सिंह की शिकायत पर गिरफ़्तार किया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि ए. एस. आई. राज कुमार ने उसको अपने दफ़्तर में बुला कर कहा कि उसके खि़लाफ़ चोरी हुयी सोने की कानों की वाली खरीदने सम्बन्धी शिकायत मिली है। शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि उक्त ए. एस. आई. ने इस सम्बन्धी पुलिस मुकदमे से बचने के लिए 50,000 रुपए रिश्वत के तौर पर देने के लिए कहा परन्तु सौदा 35, 000 रुपए में तय हो गया। धमकियों से डरते शिकायतकर्ता इस मामले को सुलझाने के लिए रिश्वत देने के लिए सहमत हो गया परन्तु विजीलैंस ब्यूरो के पास भी शिकायत कर दी।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि यह शिकायत मिलने पर विजीलैंस ब्यूरो रेंज अमृतसर ने प्राथमिक जांच के उपरांत जाल बिछा कर ए. एस. आई राज कुमार को उसके दफ़्तर में ही दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 17,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।
इस सम्बन्धी विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 अधीन तारीख़ 25 अक्तूबर 2023 को एफ. आई. आर. 36 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि मुलजिम को कल अदालत आगे पेश किया जायेगा और इस मामले की आगे जांच जारी है।

0 Comments