Saturday, 15 August 2026
Breaking News
"ज़रा याद इन्हें भी कर लो": बघाट का प्रजामंडल आंदोलन भागवत किसी ने बनाया नहीं, भगवान ने अपनी शक्ति से ब्रह्मा के हृदय में इसे प्रकट किया : आचार्य श्री विवेक जोशी जी महाराज स्वतंत्रता सेनानी मनीराम गोयत: आजाद हिंद फौज के जांबाज सिपाही, जिन्होंने देश की आजादी के लिए झेली काला पानी तक की यातनाएं ​ 'अ रिदम ऑफ डांस एकेडमी' खरड़ ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव कमलजीत कौर बनीं भारतीय जन मोर्चा पार्टी की चंडीगढ़ इकाई की प्रदेश सचिव तीज उत्सव का भव्य आयोजन, तीज क्वीन 2026 बनी जैस्मिन कौर संधू सावन माह के पावन अवसर पर शिव मंदिर, सेक्टर 39-डी में श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल ब्रिटिश हाई कमीशन का संदेश: वीजा धोखाधड़ी से बचें, सुरक्षित रास्ता अपनाएं छात्रों के मुख्य न्यायाधीश का विरोध के मायने श्री नंद लाल सिलीवाल की रसम पगड़ी और प्रार्थना सभा 12 अगस्त को फाजिल्का में
पंजाब Trending

इश्क में अंधी महिला ने प्रेमी संग मिल पति को मार डाला

Read in:Hindi

पति को जब पत्नी के चरित्र के बारे में पता चला तो बना ली थी हत्या की योजना

डेरा बस्सी, पिंकी सैनी

जीआरपी पटियाला पुलिस ने पिछले दिन डेरा बस्सी रेलवे पुल के नीचे मिले शव के सिलसिले में पत्नी सहित तीन आरोपियों  को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से एक नाबालिग है।

जीआरपी पटियाला के एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि हाल ही में डेराबस्सी पुल के नीचे शव मिलने के मामले में मृतक की पत्नी और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताते हैं कि पति सहदेव को जब अपनी पत्नी के चरित्र के बारे में पता चला तो महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारने की योजना बनाई।

पुलिस ने बताया कि सहदेव की पत्नी, उसके प्रेमी और एक नाबालिग ने रास्ते में सहदेव के सिर के पिछले हिस्से पर ईंट से वार किया और फिर आशिक हरप्रीत ने अपनी कार से उसकी पीठ में जोर से टक्कर मार उसे बेहोश कर दिया और उसे रेलवे पुल के नीचे खाई में फेंक दिया।

इससे पहले उसके सिर पर लाठियों और पत्थरों से कई वार किये, जिससे सहदेव की मौत हो गई। आरोपियों की पहचान यूपी की ममता (31), भांखरपुर निवासी हरप्रीत (22) और एक नाबालिग के रूप में हुई है.

मृतक की पहचान 49 वर्षीय सहदेव पुत्र ओमराव निवासी ग्राम सियाउ, थाना चंद्रपुर जिला बिजनौर, यूपी के रूप में हुई है। सहदेव अपनी पत्नी के साथ सैदपुरा जीबीपी इको होम में किराए के मकान में रहता था। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302,201 आईपीसी 120बी के तहत मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है।