Tuesday, 14 April 2026
Breaking News
विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर ने
पंजाब Trending

आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की सरेआम हत्या

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  फेस2न्यूज /जालंधर

आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार की सुबह उस समय हुई, जब 52 वर्षीय लक्की ओबरॉय शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आए थे। हमलावरों ने गुरुद्वारे के बाहर उन्हें सुनियोजित निशाना बनाया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

बताते हैं कि लक्की ओबरॉय रोज की तरह सुबह करीब 7:15 बजे गुरुद्वारे पहुंचे थे। माथा टेकने के बाद जैसे ही वे बाहर निकलकर अपनी थार गाड़ी में बैठने लगे, उसी समय एक्टिवा पर सवार अज्ञात हमलावरों ने पहले उनकी थार गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए। इसके बाद हमलावरों ने सीधे लक्की ओबरॉय को निशाना बनाते हुए कुल छह गोलियां चलाईं। इनमें से पांच गोलियां उनके सीने में और एक गोली सिर में लगी। गोलियों से गंभीर रूप से घायल होकर वे गाड़ी की सीट पर ही लुढ़क गए, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।  अस्पताल में ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।