Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
हरियाणा Trending

अवैध हथियार बनाकर बेचने वाला एक और आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Read in:Hindi

चण्डीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर जिले से अवैध हथियार बनाकर बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 48 देशी कट्टे, 17 कारतूस और अवैध हथियार बनाने का सामान बरामद किया है।
पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि काबू किए गए आरोपी की पहचान ताहिर निवासी दौलतपुर थाना गोवर्धन जिला मथुरा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।   
आरोपी को सीआईए नारनौल की पुलिस टीम ने भरतपुर राजस्थान के कामा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी घर पर अवैध हथियार बनाकर 4000 से 5000 रुपए में बेचता था। आरोपी काफी समय से नए अवैध हथियार बनाने के साथ-साथ पुराने अवैध हथियार रिपेयर करने का काम भी करता था।  (SUBHEAD)
उल्लेखीनय है कि नारनौल पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की धरपकड़ के तहत 28 फरवरी, 2022 को हनुमान उर्फ कालिया को अवैध हथियार 1 देशी डोगा, 1 रिवॉल्वर और 6 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले एक अन्य आरोपी के नाम का खुलासा किया। अवैध हथियारों के मामले में मिली पुख्ता जानकारी के तहत कार्रवाई करते हुए अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनसे 79 अवैध हथियार, 25 कारतूस और भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने के समान बरामद किया गया है।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है ताकि अवैध हथियार सप्लाई के पूरे नेटवर्क का पता लगाकर इसमे शामिल लोगों को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जा सके।