Sunday, 11 October 2026
Breaking News
भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है?
पंजाब Trending

विधायक रंधावा के आश्वासन के बाद सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, चलेगा सफाई अभियान

Read in:Hindi

जे.एस.कलेर/जीरकपुर  

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर चल रहे नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के आश्वासन के बाद शुक्रवार शाम को अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। इसके बाद शनिवार सुबह से काउंसिल की सेनेटरी ब्रांच शहर में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाएगी, ताकि हड़ताल के कारण शहर भर में लगे कूड़े के ढेरों को साफ किया जा सके।

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने आश्वासन दिया कि उनके मांगें मानी जाएंगी उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सफाई कर्मियों का मानव जीवन में विशेष योगदान है. जो मानव जीवन के परिवेश को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। सफाई कर्मियों के विशेष योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जिससे पर्यावरण स्वच्छ रहता है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा लोगों के साथ खड़े हैं और लोगों के हक के लिए लड़ते हैं.

रंधावा ने सफाई कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह आज उनके वोटों की वजह से ही विधायक हैं और उन्हें इस बात का बेहद दुख है कि उनके पारिवारिक रिश्तों में जो घटनाएं घटी, उसके कारण सफाई कर्मचारियों को पोह की ठंड में 3 दिनों तक संघर्ष करना पड़ा। 3 दिन बाद उन्होंने माफी मांगी और आश्वासन दिया कि उन्होंने अधिकारियों को आगामी नगर परिषद की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजने के निर्देश दिए हैं ताकि कर्मचारियों को चंडीगढ़ की तर्ज पर डीसी रेट पर वेतन दिया जा सके। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वह बाकी मांगो के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और नगर निकाय मंत्री से भी मिलेंगे।

0 Comments