Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

एक ही छत के नीचे देशभर की साड़ियां और डिजाइनर कलेक्शन, छह दिवसीय नेशनल सिल्क एक्सपो शुरू

Read in:Hindi

त्योहारी खरीदारी को और आकर्षक बनाने के लिए आयोजकों ने इस बार 50% तक की विशेष छूट देने की घोषणा की है। बनारसी सिल्क से लेकर बंगाल की तांत और दक्षिण भारत की कांजीवरम साड़ियां यहां बेहद किफायती दामों पर उपलब्ध हैं। यही नहीं, फैशन ज्वेलरी और एथनिक ड्रेस मटीरियल भी ग्राहकों को बड़े डिस्काउंट पर मिल रहे हैं।

(MOREPIC1)फेस2न्यूज /चंडीगढ़

करवा चौथ और नवरात्रि की तैयारियों के बीच ट्राईसिटी के लोगों के लिए इस बार खुशियां दोगुनी होने वाली हैं। चंडीगढ़ के हिमाचल भवन, सेक्टर-28बी में नेशनल सिल्क एक्सपो का शुभारंभ हो चुका है। यह छह दिवसीय प्रदर्शनी 24 से 29 सितम्बर तक चलेगी और यहां भारत की विविधता, परंपरा और फैशन का अद्भुत संगम एक ही छत के नीचे देखने को मिलेगा।

इस एक्सपो की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां राजस्थान का बंधेज, कोलकाता की तांत, बनारस का सिल्क, कांजीवरम की पारंपरिक बुनाई और अन्य भारतीय कला शैलियां एक साथ मौजूद हैं। प्रदर्शनी में सिल्क और कॉटन साड़ियां, कुर्तियां, फैशन ज्वेलरी, डिजाइनर ड्रेस, होम लिनन और एथनिक ड्रेसेज विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। महिलाएं यहां से करवा चौथ की पारंपरिक साड़ी, नवरात्रि की गरबा ड्रेस या त्योहारों के लिए खास डिजाइनर परिधान खरीद सकती हैं।

ग्रामिण हस्तकला विकास समिति के आयोजक जयेश कुमार ने बताया कि आज जब अधिकांश बुनकर बिचौलियों और बाजार की बढ़ती हुई असमानताओं के बीच अपनी कला बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, नेशनल सिल्क एक्सपो उन्हें एक ऐसा मंच देता है जहां वे सीधे ग्राहकों तक पहुंचकर अपने श्रम का सही मूल्य पा सकें। ग्राहकों के लिए इसका अर्थ है कि उन्हें यहां मौलिक, प्रामाणिक और उच्च गुणवत्ता के उत्पाद सही दामों पर उपलब्ध हो रहे हैं। साथ ही यह भी कि उनकी हर खरीद से किसी बुनकर परिवार की आजीविका को सीधा सहारा मिलता है।

(SUBHEAD)नेशनल सिल्क एक्सपो में 250 से अधिक मास्टर वीवर और नामी डिजाइनर हिस्सा ले रहे हैं। यहां आगंतुकों को सीधे बुनकरों से सामान खरीदने का अवसर मिलेगा। इसका फायदा यह है कि ग्राहकों को मौलिक डिजाइन और उच्च गुणवत्ता के साथ-साथ सही दामों पर प्रामाणिक उत्पाद मिल रहे हैं।

त्योहारी खरीदारी को और आकर्षक बनाने के लिए आयोजकों ने इस बार 50% तक की विशेष छूट देने की घोषणा की है। बनारसी सिल्क से लेकर बंगाल की तांत और दक्षिण भारत की कांजीवरम साड़ियां यहां बेहद किफायती दामों पर उपलब्ध हैं। यही नहीं, फैशन ज्वेलरी और एथनिक ड्रेस मटीरियल भी ग्राहकों को बड़े डिस्काउंट पर मिल रहे हैं।

तो देर किस बात की, आइए और इस अनोखी प्रदर्शनी का हिस्सा बनकर त्योहारों की खरीदारी का पूरा आनंद उठाइए। प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से रात 9:00 बजे तक निःशुल्क प्रवेश के साथ खुली रहेगी।

0 Comments