Thursday, 12 November 2026
Breaking News
चड्ढा क्रिएटिव आर्ट्स 13 नवंबर को जीरकपुर में कराएगा मेगा सिंगिंग इवेंट हमारे लिए तो 57 ही 97 है पराली प्रबंधन: सरकार निकाले सरल मार्ग, शोध और वैकल्पिक हल करेगा गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन: कृष्ण राज अरुण अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर किसान कल करेंगे चक्का जाम ओआरसी सैनिक एकेडमी ढकोली में भाई दूज का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया *पहल: अब स्कूल ऑफ़ एमिनेंस के छात्र AI और रोबोट पर आज़माएँगे हाथ* ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन
शहर में क्या, कब और कहाँ? Trending

चण्डीगढ़ के सभी संत एवं धार्मिक हस्तियां 24 को एक मंच पर

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चंडीगढ़

देश में विभिन्न ज्वलंत मुद्दों बारे शहर के सभी संतो से विचार-विमर्श करने के लिए दिव्य संत मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रणामी आश्रम, चण्डीगढ़ द्वारा आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम में लव जिहाद, धर्मांतरण एवं गौ-हत्या आदि विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक समस्याओं के बारे में चर्चा होगी तथा समय अनुसार निवारण पर भी विचार होगा।

कार्यक्रम स्वामी 108 श्री श्यामानंद जी महाराज, सीनियर वाईस प्रेजिडेंट, कृष्ण प्रणामी समाज तथा चण्डीगढ़ प्रणामी समाज प्रमुख की अध्यक्षता में होगा जबकि प्रदीप शर्मा, विजय जिंदल व गरीश सचदेवा आदि भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम 24 अक्तूबर, दिन शुक्रवार को प्रणामी आश्रम, सेक्टर 39, लाइटों के पास रखा गया है। समय रहेगा सुबह साढ़े 10 बजे से।

0 Comments