Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

एटीएस में लंगर लगाने के मामले में जान से मारने की धमकी का आरोप

Read in:Hindi

(MOREPIC1)डेराबस्सी, पिंकी सैनी:

डेराबस्सी में लंगर लगाने को लेकर एक व्यक्ति ने एटीएस सदस्य को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एटीएस सदस्य अर्चना सुजाता अंशुल जैन सहित सदस्यों ने कहा कि वे एटीएस के बाहर लोगों की सेवा के लिए लंगर लगाते हैं, ताकि गरीब लोगों को फायदा हो सके। हमारे सदस्यों ने इसकी अनुमति ली थी. एटीएस में काम करने वाले गरीब लोगों के लिए एटीएस के नियमानुसार एटीएस में लंगर लगाया तो एटीएस में रहने वाले गुरजीत कोहली हमें लंगर लगाने पर जान से मारने की धमकी देने लगे. लंगर लगाया तो नरसंहार होगा, एटीएस सदस्य  कोहली विधायक कुलजीत सिंह का खास व्यक्ति होने का हवाला दे रहा थे।

(SUBHEAD)(MOREPIC2)   एटीएस सदस्य को धमकी दी जा रही है कि मैं निर्वाचन क्षेत्र के विधायक का बहुत करीबी हूं। एटीएस सदस्य ने हल्क विधायक से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे जिस समय उनसे मुलाकात की गई , तब रंधावा ने कहा कि मैं इस व्यक्ति को नहीं जानता, आप इस पर कानूनी कार्रवाई करें। वहां गलत लोग हैं जो मेरा नाम लेकर मुझे बदनाम करने पर तुले हैं।

इस मामले में एटीएस मैनेजर संदीप ने कहा कि कोहली का फोन आया और उन्होंने कहा कि हमें बास्केट हॉल में मीटिंग करनी है तो मैनेजर ने कहा कि हाल तो लंगर के लिए  पहले ही बुक हो चुकी है तो कोहली ने कहा कि अगर लंगर मैं कोई बाहर से कोई व्यक्ति आता है तो नरसंहार होगा।

जब इस संबंध में विधायक रंधावा से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि राजनीति के दौरान मेरे नाम का इस्तेमाल कर मुझे बदनाम करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में गुरजीत कोहली से बात की गई तो उनका कहना था कि मेरे ऊपर सभी आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। इस संबंध में डेराबस्सी एसएचओ जसकंवाल सेखों से बात की गई थी और उन्होंने कहा कि शिकायत मिली है और जांच शुरू कर दी गई है और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।