Sunday, 11 October 2026
Breaking News
राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही
पंजाब Trending

तथास्तु चैरिटेबल पब्लिक स्कूल में सालाना वार्षिक परिणाम घोषित

Read in:Hindi

दीपक सिंह /जीरकपुर

ढकोली स्थित तथास्तु चैरिटेबल पब्लिक स्कूल में सालाना वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। जो बच्चे प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आए उनको मेडल तथा स्कूल की तरफ से सर्टिफिकेट भी दिया गया।

काबिले जिक्र है कि तथास्तु चैरिटेबल सोसायटी के साथ मिलकर लकी रावल व स्माइली ने एक नया ग्रुप स्टार्ट किया है जिसका नाम है “बर्थडे ब्लेसिंग्स” जिस में सबसे पहला जन्मदिन उन्होंने रुचिका का मनाया। उन्होंने बच्चों को स्टेशनरी, स्कूल बैग तो दिए साथ ही बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट लेकर आए।

सब अध्यापकों ने और सारे स्कूल के बच्चों ने मिलकर रुचिका के नाम का बर्थडे केक काटा, बच्चों ने हैप्पी बर्थडे टू रुचिका मैंम बोला और स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती दर्शना देवी ने रुचिका को जन्मदिन की बधाई के साथ-साथ अपना आशीर्वाद दिया। डॉक्टर सरबजीत कौर फाउंडर एंड चेयरपर्सन तथास्तु चैरिटेबल सोसायटी ने तहे दिल से इन लोगों का स्वागत और धन्यवाद करते हुए कहा कि यह एक नई पहल है। इसमें यंगस्टर्स वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान नितेश विज द्वारा बच्चों को स्कूल बैग साथ में बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट का भी अरेंजमेंट किया। जिसे देखकर यह कहावत याद आती है, (साथी हाथ बढ़ाना) ऐसे ही आप लोगों का साथ मिलने से “भिक्षा नहीं शिक्षा दो” का यह सर्कल अच्छी तरह से चलता रहेगा।

(SUBHEAD)स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती दर्शना देवी जिन्होंने कल भी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हमारे स्कूल का जो नारा है भिक्षा नहीं शिक्षा दो इसमें आप लोग भी अपना साथ दें ताकि यह जो गलियों में या मंदिरों के बाहर बच्चे घूमते हैं यह आगे बढ़ सके और शिक्षा प्राप्त कर सके।

सारे कार्यक्रम में स्कूल का सारा स्टाफ और आए हुए सारे मेहमान जिसमें की तथास्तु कोर कमेटी की मेंबर दविंदर कौर संधू भी साथ थी, आप सब लोगों से अनुरोध है कि जो बच्चे बाजारों और मंदिरों के बाहर भिक्षा मांगते हैं या प्रसाद के लालच में आते हैं आप सब लोगों उन्हें प्रोत्साहित करके हमारे स्कूल में भेजें ताकि वह शिक्षा ग्रहण कर समाज की मुख्य धारा में शामिल होकर कुछ बेहतर कर बन सके।

0 Comments