Monday, 02 November 2026
Breaking News
डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ सतर्कता सप्ताह के दौरान स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
पंजाब Trending

अरविंद राणा सर्वसम्मति से पीएमसी रेज़िडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /ज़ीरकपुर 

बलटाना स्थित पंजाब मॉडर्न कॉम्प्लेक्स में आज एक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर श्री अरविंद राणा को पीएमसी रेज़िडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का छठी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। यह चयन अरविंद राणा की मेहनत, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण पर मुहर लगाता है।

इस अवसर पर संबोधन करते हुए अरविंद राणा ने कॉलोनीवासियों का तहे दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा दी गई इस ज़िम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा सभी को साथ लेकर चलेंगे। उनका उद्देश्य पीएमसी को एक आदर्श और खुशहाल कॉम्प्लेक्स बनाना है। लोगों ने एक स्वर में नारे लगाकर अपनी खुशी का इज़हार किया।

राम लोचन गुप्ता ने कॉलोनी में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया। इस अवसर पर बुज़ुर्गों ने श्री राणा को आशीर्वाद दिया और युवाओं ने उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का भरोसा दिया।

इस मौके पर फर्नीचर मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मी, कॉलोनी के पूर्व अध्यक्ष रवि वर्मा, मोहन लाल, एस.सी. गुलेरिया, ए.एस. चंदेल, बलदेव सिंह, रामबहादुर यादव, राजीव शर्मा, महादेव, जय सिंह, नरेंद्र शर्मा, रेनू राणा, कुलवंत कौर, वंदना पांडे, सोनिया आदि उपस्थित थे।

0 Comments