Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

आयुर्वेद के तरीकों में ही बीमारियों को जड़ से समाप्त करने की क्षमता : सतनाम सिंह संधू

Read in:Hindi

सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर, योग कार्यशाला, स्वच्छता अभियान व पौधारोपण अभियान में भाग लेने पहुंचे राज्यसभा सांसद

फेस2न्यूज/चंडीगढ़ 

आयुर्वेद एवं आयुष से जुडी अन्य चिकित्सा पद्धितियों के बारे में आम जनता को अभी और अधिक जागरूक करना जरूरी है, ताकि लोग अधिक से अधिक संख्या में आयुष से जुडी चिकित्सा पद्धितियों को अपनाकर लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि इसके लिए सोशल मीडिया के माध्यमों का भरपूर इस्तेमाल करना चाहिए व आयुर्वेद तथा अन्य चिकित्सा पद्धितियों से इलाज करवा कर ठीक हो चुके मरीजों के बारे में ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करना चाहिए, तभी आमजन इन चिकित्सा पद्धितियों की तरफ आकर्षित होंगे।

ये कहना था राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू का, जो आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएएम), सेक्टर 37 में सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर, योग कार्यशाला, स्वच्छता अभियान व पौधारोपण अभियान में भाग लेने पहुंचे थे। यहाँ उनका स्वागत चण्डीगढ़ के आयुष निदेशक एवं स्पेशल सेक्रेटरी, हेल्थ अखिल कुमार, दानिक्स, संयुक्त निदेशक डॉ. एनएस भारद्वाज एवं असिस्टेंट डायरेक्टर, होम्योपैथी डॉ. मंजूश्री, एएएम, सेक्टर 37 के प्रभारी तथा स्टेट लाइसेंसिंग अथॉरिटी व वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. राजीव कपिला, ड्रग इंस्पेक्टर व वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. आरती वर्मा ने किया।

शिक्षाविद् सतनाम सिंह संधू, जो चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) के चाँसलर भी हैं, ने इस अवसर पर उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत की पुरानी चिकित्सा पद्धतियों और आयुर्वेद के तरीकों में ही बीमारियों को जड़ से समाप्त करने की क्षमता है। उन्होंने एएएम, सेक्टर 37 में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण भी किया तथा आयुर्वेद की पद्धतियों, पंचकर्म और 35 अन्य प्रकार की प्रणालियों से मरीजों के इलाज और आम जनमानस को मिल रहे लाभ को करीब से देखा।

उन्होंने कहा कि एएएम, सेक्टर 37 को 20 बिस्तर वाले नैचुरोपैथी अस्पताल के तौर पर अपग्रेड करने की प्रशासन की योजना को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाने के लिए वे भी पूरा जोर लगाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक पहले की गई हैं जिनमें आयुष्मान भारत सबसे अधिक क्रांतिकारी योजना साबित हुई व आम जनता को पांच लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त मिलना सम्भव हो पाया। सतनाम सिंह संधू ने कहा कि भारत में जितने लोग इस योजना से लाभ पा रहे हैं, उतनी तो कई देशों की कुल आबादी भी नहीं है।

इस दौरान होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. गौरव कौशल, होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. हर्षदीप कौर, आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. श्रुति, डॉ. अगम कटारिया, डॉ. अरुण कपिला, डॉ. दिलप्रीत, डॉ. शेषणा, डॉ. दिवांशी के साथ-साथ चण्डीगढ़ भाजपा से संजय वर्मा, मनु भसीन, प्रिंस भांडूला, संजीव ग्रोवर, मुकेश शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज व सीनियर सिटिज़न एसोसिएशन, सेक्टर 37 के अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी आदि भी मौजूद रहे।

0 Comments