Sunday, 12 April 2026
Breaking News
सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर ने चण्डीगढ़ के सबसे बड़े कंजक पूजन का आयोजन किया हरिशंकर मिश्रा ने
पंजाब Trending

जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल

फेस2न्यूज /ढकोली/जीरकपुर

गुरजीवन विहार, #26, स्ट्रीट नंबर 2 में स्थित बचपन प्ले स्कूल का रविवार को भव्य उद्घाटन समारोह बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि शमशेर सिंह ने रिबन काटकर स्कूल का विधिवत शुभारंभ किया।
इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, अभिभावक और स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि बचपन प्ले स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक शिक्षा पद्धति, सुरक्षित वातावरण और गतिविधि-आधारित लर्निंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि बच्चे खेल-खेल में सीख सकें।
उद्घाटन समारोह के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा से सभी का दिल जीत लिया। स्कूल का आकर्षक, रंग-बिरंगा और आधुनिक परिसर अभिभावकों को काफी पसंद आया।
स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर यशी गुप्ता और अंकित गुप्ता ने सभी अतिथियों, अभिभावकों व मनीषा सौरभ, सोपान गोयल, अमित गर्ग, सतीश गर्ग का आभार जताते हुए कहा कि उनका लक्ष्य बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ उज्ज्वल भविष्य देना है।
इस अवसर पर हेड ऑफिस से आए देपेन्दर रॉय ने बताया कि संस्था देशभर में 1200 से अधिक स्कूल सफलतापूर्वक संचालित कर रही है और विदेशों में भी इसका विस्तार हो चुका है। नेपाल में 12 स्कूल पहले से ही सफलतापूर्वक चल रहे हैं, जहां बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि संस्था न केवल बच्चों बल्कि अभिभावकों को भी समय-समय पर मार्गदर्शन देती है, ताकि घर और स्कूल का वातावरण मिलकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक बन सके।