Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

बीबीएमबी ने की फिट इंडिया स्वच्छता फ्रीडम रन 6.0 आयोजित

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चण्डीगढ़

भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) की तरफ से शुक्रवार को फिट इंडिया स्वच्छता फ्रीडम रन 6.0 स्वच्छता से स्वच्छता की ओर की थीम पर आयोजित की गई। इस मौके पर बीबीएमबी चंडीगढ़ के सेक्टर 19 और इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। प्रोग्राम सेक्टर 19 स्थित बीबीएमबी बोर्ड सचिवालय से शुरू हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि बीबीएमबी अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी ने मौजूद कर्मचारियों को स्वच्छता एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ ग्रहण करवाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद मौजूद कार्यक्रम में मौजूद कर्मचारियों से अपने आसपास सफाई रखने और देश को स्वच्छ बनाए रखने के लिए आग्रह किया।

उन्होंने बोला कि स्वच्छता ने केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छी है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक है। अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी के मुताबिक यदि कर्मचारी स्वस्थ होंगे तो वह संगठन के कार्यों को को अधिक सहयोग कर सकेंगे।

इसके बाद बीबीएमबी के करीब ढाई सौ कर्मचारियों ने दौड़ में भाग लेते हुए सेक्टर 19 बीएमपी बोर्ड सचिवालय से वापस सचिवालय तक पहुंचे। रन के दौरान कर्मचारियों ने सफाई का श्रमदान भी दिया। रन पूरा होने के बाद बोर्ड सचिवालय में कर्मचारियों के लिए रिफ्रेशमेंट का आयोजन किया गया था।

0 Comments