Tuesday, 15 September 2026
Breaking News
अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित भारत-पाक सरहद पर भारतीय मुसलमानों की देश भक्ति देख पाकिस्तानी हैरान
चंडीगढ़ Trending

जागृति रामलीला कमेटी, सेक्टर 23 में किया गया भूमि पूजन और ध्वजारोहण

Read in:Hindi

दीपक सिंह / चंडीगढ़

जागृति रामलीला कमेटी, सेक्टर 23 की ओर से आज कमेटी के प्रधान अजय जोशी ने श्रीराम लीला स्थल पर भूमि पूजन और ध्वजारोहण किया। उन्होंने बताया कि उनकी कमेटी पिछले 62 वर्षों से हर साल रामलीला का मंचन अनवरत और भव्य आयोजन करती आ रही है और इस बार श्री रामलीला का मंचन और ज्यादा भव्य तरीके से किया जाएगा। इसके लिए कलाकारों ने रिहर्सल शुरू कर दी है। जोशी ने बताया कि इस बार रामलीला का आयोजन 22 सितंबर से लेकर 03 अक्टूबर तक किया जाएगा।

इस अवसर पर कमेटी के मुख्य संरक्षक राकेश वत्स, अध्यक्ष संदीप अरोड़ा, उपाध्यक्ष अशोक बुद्धिराजा, महासचिव मोहित शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, निर्देशक आशुतोष के अतिरिक्त अन्य सदस्य सुरेंद्र सिंह, राम सिंह सुनील कुमार, प्रभु राम का किरदार निभाने वाले हिमांशु, माता सीता का किरदार निभा रही सोनिका भाटिया, लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हितेश और सूर्पनखा बनी मीनाक्षी भी उपस्थित रही।