Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

देश की तरक्की में बीमा सेक्टर का बड़ा योगदान : तपन सिंघल

Read in:Hindi

कुल्लू के आपदाग्रस्त क्षेत्र में अभी तक 16 करोड़ के क्लेम निपटाए, जीवन और स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीएसटी कम करने के प्रयास किए जा रहे 

(MOREPIC1) चण्डीगढ़ : किसी भी देश की तरक्की में बीमा सेक्टर का बड़ा योगदान रहता है, ये कहना है बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ तपन सिंघल का। उन्होंने आज यहां चण्डीगढ़ में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि सिर्फ स्वास्थ्य बीमा ना होने के कारण ही प्रतिवर्ष देश में 10 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे चले जाते हैं। जब किसी को कोई गंभीर बीमारी हो जाती है तो स्वास्थ्य बीमा ना होने के कारण उन्हें घरबार, गहने आदि बेचने पड़ जाते हैं। यदि स्वास्थ्य बीमा कराया हो तो इस मुश्किल घड़ी में बीमा कंपनी मददगार साबित होती है।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार जहां जहां किसानों ने फसल बीमा कराया हुआ है, वहां किसानों की आत्महत्या के मामले नहीं होते। तपन सिंघल, जो जनरल इंश्योरेंस काउंसिल के साथ साथ सीआईआई की इंश्योरेंस एंड पेंशन कमेटी के चेयरमैन भी हैं, को बीमा के क्षेत्र में 30 सालों का अनुभव है।(SUBHEAD)

उन्होंने बताया कि हाल ही में हिमाचल के कुल्लू व हरियाणा के अंबाला शहरों में प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावित हुए लोगों के क्लेम पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने मुआवजा देना शुरू कर दिया है। अभी तक कुल्लू में ही लगभग 16 करोड़ रुपए के क्लेम का भुगतान कर दिया गया है।

तपन सिंघल ने बीमा क्षेत्र में सोशल मीडिया के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि ऐसी सड़क दुर्घटना, जिसमें जानमाल की हानि न हुई हो अथवा चोटें आदि न आईं हो, के मामले में अगर उनकी कंपनी का बीमा धारक केवल गाड़ी के चारों तरफ से फोटो खींच कर अपलोड कर देता है तो उसे केवल 20 मिनट के भीतर क्लेम मिल जाता है।

*बीमा प्रीमियम पर जीएसटी कम कराने के लिए प्रयासरत*

तपन सिंघल ने बताया कि जीवन और स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीएसटी कम कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी ये 18 फीसदी है, जिसे 12 या 5 फीसदी करने के लिए जीएसटी काउंसिल के समक्ष मांग की गई है।

इस अवसर पर बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के हेड, मार्केटिंग (इंडिया) विक्रमजीत सिंह भ्याना भी मोजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि तपन सिंघल को बीमा के क्षेत्र में अनेक नई पहलें करने व उत्कृष्ट योगदान देने के लिए कई प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय सम्मानों से नवाज़ा जा चुका है। वे क्षेत्र की प्रतिष्ठित चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी द्वारा ऑनरेरी प्रोफेसर ऑफ़ प्रैक्टिस का खिताब भी दिया गया है।

0 Comments