Sunday, 11 October 2026
Breaking News
राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही
पंजाब Trending

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता: कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की हत्या में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार : अर्पित शुक्ला

Read in:Hindi

स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर ने दी जानकारी, कहा, सभी आरोपी जल्द होंगे पुलिस गिरफ्त में

फेस2न्यूज /अबोहर (फाजिल्का) 

पंजाब पुलिस को कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की हत्या के मामले में बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) श्री अर्पित शुक्ला, आईपीएस ने आज अबोहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि इस हत्या में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।

श्री शुक्ला ने बताया कि इस मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही अन्य सभी आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में होंगे। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस की विभिन्न टीमें और विंग्स मिलकर काम कर रही हैं और जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

उन्होंने बताया कि अब तक पुलिस ने दो आरोपियों – राम रतन पुत्र रमेश कुमार और जसप्रीत सिंह पुत्र हरदीप सिंह को गिरफ़्तार कर लिया है।

स्पेशल डीजीपी ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि परिवार को पहले से कोई धमकी नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस तकनीकी और मानवीय संसाधनों के माध्यम से इस मामले की जांच तेजी से कर रही है और बहुत जल्द अन्य आरोपियों को भी गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

0 Comments