Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

भाजपा ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन

Read in:Hindi

(MOREPIC1) फेस2न्यूज /पंचकूला

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के उपलक्ष पर वीरवार को पंचकूला के भाजपा इकाई के द्वारा राजीव कॉलोनी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर पंचकूला के भाजपा इकाई के उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि देशभर में आज अंत्योदय दिवस मनाया जा रहा है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिन को देश में अंत्योदय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। पहली बार साल 2014 में अंत्योदय दिवस मनाया गया था ।

देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिन अंत्योदय दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया। बता दें कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय की सोच अंतिम व्यक्ति के उत्थान को समर्पित थी। उनका विजन समाज के अंतिम व्यक्ति की आश्यकताओं पर केंद्रित था। वह हमेशा समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के बारे में काम करने की बात कहते थे।

कार्यक्रम में भाजपा की महिला विंग के सदस्य शाहिदा खातून , रामकली , अनीता यादव के अन्य भाग लिया। सभी ने अपने-अपने बूथ पर पंडित दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता का संदेश भी दिया।

0 Comments