Tuesday, 10 November 2026
Breaking News
ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की अपनी चुप्पी तोड़ें : नरेश अरोड़ा मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली छठ घाटों की सूची पर सियासी घमासान, 50 लाख के बजट का हिसाब दे नगर निगम : गुरदेव यादव गुरप्रीत सिंह हैप्पी चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन टैक्सी यूनियन के फिर से गठन के बाद अध्यक्ष नियुक्त श्री दिगम्बर जैन मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया भगवान महावीर स्वामी का 2553वाँ निर्वाण महोत्सव एवं दीपावली महोत्सव पराली जलाने पर जिला बरनाला में 61 एफआईआर दर्ज आओ सब मिलकर पंजाब को सभ्य एवं भव्य प्रदेश के तौर पर फिर से गढ़ने का काम करें : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार गुरुद्वारा श्री नाड्डा साहिब में टेका माथा
पंजाब Trending

ब्लॉक वन अधिकारी 10,000 रुपए रिश्वत लेता रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत आज वन विभाग के वन गार्ड इकबाल सिंह, बीट अधिकारी बोहा और अतिरिक्त चार्ज ब्लॉक अधिकारी बुढलाडा, ज़िला मानसा को 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुये विजीलैंस द्वारा रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया गया।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त वन गार्ड को बिल्लू सिंह निवासी कासमपुर शीना, तहसील बुढलाडा, ज़िला मानसा की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है जोकि बकरियां चराता और मेहनत-मज़दूरी करता है।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता बिल्लू सिंह ने बताया कि कुछ महीने पहले बीट बोहा के वन गार्ड इकबाल सिंह ने उस पर सरकारी टाहली चोरी लगा कर 27,000 रुपए देने के लिए कहा। ऐसा न करने पर उसके खि़लाफ़ चोरी का पर्चा दर्ज करवा दिया जायेगा। उसने यह भी बताया कि सौदा 10,000 रुपए में तय हुआ है।
प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से शिकायत की पड़ताल करने के उपरांत ब्यूरो की रेंज बठिंडा की टीम ने उक्त मुलजिम इकबाल सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुये गिरफ़्तार किया गया। इस सम्बन्धी उक्त दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो रेंज बठिंडा में मुकद्दमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

0 Comments