Sunday, 20 September 2026
Breaking News
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना
पंजाब Trending

एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत बीएसएफ ने निकाली पद यात्रा

Read in:Hindi

लीलाधर शर्मा /फाजिल्का

क भारत श्रेष्ठ भारत के अनुक्रम में शनिवार पूर्वाह्न में 65 वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट के नेतृत्व में 10 किलोमीटर पद-चालन का आयोजन किया गया। इस पद-चालन में वाहिनी के 7 अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी सहित 87 कार्मिक तथा वाहिनी के परिवार कल्याण की चीफ एग्जीक्यूटिव श्रीमती अनीता यादव के नेतृत्व में बच्चों और महिलाओं सहित कुल 29 बावा परिवार ने भाग लिया। इस पद चालन का उद्देश्य आमजन के बीच आपसी तालमेल और देश को एक जुट होने के प्रति जागरूक करना था।

*एक भारत श्रेष्ठ भारत* एक ऐसा अभियान है जिसे भारत सरकार के द्वारा वर्ष 2015 में शुरू किया गया था जिसका उद्देश्य भारत के विभिन्न राज्यों में रहने वाले लोग, उनके द्वारा बोले जाने वाली अलग-अलग भाषाएं, अलग तरह का रहन-सहन, अलग तरह का खानपान और अलग तरह के संस्कारों वाले लोगों के बीच आपस में तालमेल बढ़ाना, सद्भावना बढ़ाना, उनको एकजुट करना और उनके बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों में बढ़ावा देकर देश को शक्तिशाली भारत के तौर पर उत्थान करना था।

भारत श्रेष्ठ भारत के अभियान के तहत भारत सरकार के तमाम सरकारी विभाग आपसी तालमेल के साथ बहुत सारी कार्यविधि आयोजित करते हैं जिनसे आम जनता में आपसी तालमेल बढ़े और उनके बीच एक संदेश जाए कि एक भारत श्रेष्ठ भारत शक्तिशाली देश है।