Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

तरन तारन से 3 किलो हेरोइन सहित एक और ड्रोन बरामद

Read in:Hindi

तरन तारन, फेस2न्यूज:
सरहद पार से की जाती तस्करी को एक और झटका देते हुए पंजाब पुलिस ने तरन तारन के बार्डर चौकी (बीओपी) कालिया के सरहदी क्षेत्र में शनिवार और रविवार के बीच की रात को तलाशी मुहिम चलाई और हेरोइन के तीन पैकेट जिनका वजऩ 3.06 किलो है, के साथ लदा एक और कवाडकापटर ड्रोन बरामद किया है। इस कार्यवाही को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सहयोग से अंजाम दिया गया।
डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस पंजाब गौरव यादव ने बताया कि तरन तारन पुलिस की तरफ से एक सप्ताह से भी कम समय में बरामद किया गया यह चौथा ऐसा ड्रोन है।
जि़क्रयोग्य है कि मंगलवार को खेमकरन में बार्डर चौकी हरभजन के अधिकार क्षेत्र में 6.68 किलोग्राम हेरोइन के छह पैकेट लेकर जा रहा हैकसाकापटर ड्रोन बरामद किया गया था। अगले ही दिन खालड़ा के गाँव वण तारा सिंह के इलाके में से एक टूटा हुआ कवाडकापटर ड्रोन बरामद किया गया। इसी तरह तरन तारन के खेमकरन क्षेत्र से शुक्रवार को 5.60 किलोग्राम हेरोइन के पाँच पैकेट लेकर जा रहे एक अन्य हैकसाकापटर ड्रोन को बरामद किया गया।
डीजीपी यादव ने बताया कि भारत-पाक सरहद के नज़दीक गाँव कालिया जि़ला तरन तारन, जोकि भारत-पाक सरहद से सिर्फ़ 2 किलोमीटर दूर है, पर ड्रोन की हलचल को देखते हुए तरन तारन जि़ले की पुलिस टीमों ने तुरंत बीएसएफ के साथ पुख़ता जानकारी सांझा की और सांझे तौर पर क्षेत्र में गहराई से तलाशी मुहिम चलाई गई।
उन्होंने बताया कि तलाशी मुहिम दौरान तीन पैकेट हेरोइन के साथ लादा एक ड्रोन मॉडल नंबर डीजीआइ मैटरीस 300आरटीएक्स बरामद हुआ।
इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये तरन तारन के सीनियर कप्तान पुलिस सुखमिन्दर सिंह मान ने बताया कि ड्रोन के द्वारा यह खेप भेजने वाले पाक तस्करों और उनके भारतीय साथियों, जिन्होंने हेरोइन की यह खेप प्राप्त करनी थी, की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है।
इसी दौरान तरन तारन के वल्टोहा पुलिस थाना में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं 21-सी, 23, 27- ए और 29 और एयरक्राफट एक्ट की धाराओं 10,11 और 12 के अंतर्गत मुकदमा नंबर 92 तारीख़ 04. 12. 2022 दर्ज कर लिया गया है।