Monday, 02 November 2026
Breaking News
डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ सतर्कता सप्ताह के दौरान स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
पंजाब Trending

बीएसएफ की 55 बटालियन ने आयोजित की फिट इंडिया फ्रीडम रन 6.0 — स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत

Read in:Hindi

लीलाधर शर्मा/फाजिल्का 

“फिट इंडिया फ्रीडम रन 6.0 – स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” अभियान के तहत 55 बटालियन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा 6 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 8 बजे से 9 बजे तक आयोजित हुआ। दौड़ का शुभारंभ कमांडेंट श्री अजय कुमार ने असफवाला वॉर मेमोरियल से जेसीपी वाधवा परेड ग्राउंड, बीओपी सादकी तक हरी झंडी दिखाकर किया।

कार्यक्रम में श्री अजय कुमार, कमांडेंट, 55 बटालियन बीएसएफ सहित 4 अधिकारी, 13 उप अधिकारी, 90 अन्य रैंक तथा सीमावर्ती गांवों के करीब 80 उत्साही युवाओं ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ दौड़ में हिस्सा लेते हुए स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश दिया।

इस अवसर पर कमांडेंट श्री अजय कुमार ने कहा कि फिट इंडिया फ्रीडम रन 6.0, फिट इंडिया मूवमेंट का अहम हिस्सा है, जिसका उद्देश्य नागरिकों में स्वास्थ्य, फिटनेस और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का विषय “स्वच्छता और स्वास्थ्य” है, जो हर व्यक्ति को सक्रिय, स्वस्थ और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, अनुशासन और सामुदायिक भावना को मजबूत करते हैं तथा फिटनेस, स्वच्छता और जनस्वास्थ्य के महत्व को उजागर करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता, स्वास्थ्य और फिटनेस को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

0 Comments