Sunday, 11 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन के 100 मीटर दायरे में निर्माण तोडने का मामला: खन्ना के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से की मुलाकात

Read in:Hindi

जीरकपुर/जे एस कलेर

चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन के 100 मीटर के दायरे में आने वाले गांव दौलत सिंह वाला पभात के मुद्दे को लेकर बुधवार को डेराबस्सी विधान सभा के नेता और प्रदेश सचिव संजीव खन्ना और अक्षय बंसल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से मिला। जिन्होंने रक्षा राज्य मंत्री को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन द्वारा एयरफोर्स स्टेशन चंडीगढ़ की चारदीवारी से सटे मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की जानकारी दी।

(MOREPIC1)(SUBHEAD)संजीव खन्ना ने बताया कि उनके नेतृत्व में गांव दौलत सिंह वाला भबात के निवासियों को न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है, जहां हवाई अड्डे के निकास द्वार से 100 मीटर की दूरी पर स्थित घरों पर लटकी वीरानी की तलवार को हटाया जा रहा है। हालाँकि, यह मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। लोगों पर लटकी उजाड़े की तलवार को पूरी तरह से हटाने के लिए आज उनके नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से मुलाकात की।

संजीव खन्ना ने कहा कि अब तक राजनीतिज्ञों ने इस गंभीर मामले पर सिर्फ राजनीति ही की है, जबकि पहली बार वे मामले की गंभीरता को पहचान कर दिल्ली से मंत्रियों के पास पहुंच की जा रही है। संजीव खन्ना ने कहा कि उन्होंने रक्षा राज्य मंत्री से स्थिति स्पष्ट कर दी है कि कैसे प्रशासन 100 मीटर के नाम पर लोगों को धक्का दे रहा है और इस कार्रवाई से हजारों लोग बेघर हो जायेंगे।

लोगों ने अपने जीवन भर की कमाई अपना घर बनाने में लगा दी है। लेकिन कुछ प्रोपर्टी डीलरों ने लालच में आकर 100 मीटर की सच्चाई छिपाकर प्लॉट बेच दिए, सरकार को टैक्स रजिस्ट्री करने वाले लोगों से नक्शे तक पास करवाए। नगर परिषद ने लोगों को घर बनाते समय भी नहीं रोका, अब लोगों के सामने जेसीबी मशीनें कर उन्हें डराया जाता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने रक्षा राज्य मंत्री को बताया कि हवाई पट्टी गांव की दीवार से 3 किलोमीटर दूर है, जिसके कारण हवाई अड्डे से कोई खतरा नहीं है।

उन्होंने कहा कि देश में कई जगहों पर एयरपोर्ट से 10 मीटर तक निर्माण कार्यों पर रोक है और जीरकपुर में भी ऐसा किया जा सकता है। रक्षा राज्य मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे उनकी शिकायत सरकार तक पहुँचा मामले को जल्द से जल्द सुलझाया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ गुरजीत सिंह, मिरनाल लाला, परमजीत सिंह, सुच्चा सिंह और अक्षय बांसल मौजूद थे।

0 Comments