Wednesday, 22 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
पंजाब Trending

कबाड़ी की दुकान पर लूट के इरादे से फायरिंग करने का मामला: एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, दो फरार

Read in:Hindi

गोली लगने से संतोष की ईलाज के दौरान हो गई थी मौत

(MOREPIC1)(MOREPIC2)    जे.एस.कलेर, जीरकपुर

बलटाना के हरमिलाप नगर में सोमवार देर रात एक कबाड़ी की दुकान में डकैती को अंजाम देने के लिए करीब सात हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया था। इस मामलें में शुक्रवार को जीरकपुर पुलिस ने एनकाउंटर के बाद घायल हुए एक व्यक्ति को काबू किया है जो कि वारदात में शामिल था।

घायल अपराधी की पहचान गगनवीर सिंह उर्फ राजन निवासी बुड़ैल, सैक्टर 45, चंडीगढ, के तौर पर हुई है, जिसकी आपराधिक पृष्ठभूमि है। बताते हैं कि पुलिस शुक्रवार हमले में शामिल 3 अपराधियों का पीछा कर रही थी जो बलटाना क्षेत्र के वेलवेट क्लार्क होटल के पीछे सुखना चौ के किनारे जंगल की ओर भागे जिनमें से जंगल का फायदा उठा 2 फरार हो गए और उनमें से एक गगनवीर उर्फ राजन ने पुलिस पर फायर कर दिया. बचाव में पुलिस ने भी गोली चलाई जो उसकी दाईं टांग पर लगी।

पुलिस ने घायल गगनवीर उर्फ राजन को ढकोली के अस्पताल में भर्ती करवा दिया है. उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद हुआ है। जिक्रयोग है कि बीते सोमवार देर रात बलटाना के हरमिलाप नगर में एक कबाड़ी की दुकान में डकैती को अंजाम देने के लिए करीब सात हमलावरों द्वारा फायरिंग और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया था। लुटेरे कैश लूटने में तो नाकाम रहे, लेकिन उनके हमले में दुकान मालिक समेत तीन लोग घायल हो गए थे, जिनमें से संतोष के माथे में गोली लगने से वह घायल हो गया और उसे गंभीर हालत में चंडीगढ़ सेक्टर 32 मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी ईलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई थी।

(MOREPIC3) (SUBHEAD) उस मामले में पुलिस ने मंगलवार सुबह दुकान के मालिक अजय के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था, जबकि घायल संतोष की मौत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा आईपीसी 302 जोड़ दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भागते समय घटनास्थल पर एक मोटरसाइकिल छोड़ गये, जहां से आरोपी का सुराग मिला है. बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल आरोपियों की थी। इस घटना में घायल कबाड़ी अजय कुमार ने बताया था कि वह बीती रात 12 लाख रुपये का लोहे का स्क्रैप बेचकर अंबाला से आया था। पेमेंट थ्री-व्हीलर में रखी हुई थी। रात करीब साढ़े बारह बजे उनमें से छह लोग दुकान पर बैठे थे, इसी दौरान पहले से पीछा कर रहे करीब सात लुटेरों ने लूटपाट के इरादे से हमला कर दिया।

लुटेरों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। लुटेरों ने आते ही तीन-चार गोलियां चलायीं, जिनमें से एक संतोष के कान के पास लगी, जिससे वह घायल हो गया था। उसकी दुकान पर मौजूद छह लोगों में से तीन लोग गोली चलने के डर से भाग गए। इस दौरान वह, संतोष और छोटू लुटेरों से भिड़ गए। इस घटना में हमलावरों द्वारा तेजधार हथियारों से दुकान मालिक अजय और छोटू लाल भी घायल हो गए थे।

अजय के हाथ और छोटू के पेट पर चाकू के गंभीर घाव लगे थे। तीनों घायलों को पहले पंचकुला सेक्टर 6 सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत की गंभीरता को देखते हुए संतोष और छोटू को चंडीगढ़ सेक्टर 32 रेफर कर दिया गया था। मामले की जानकारी देते हुए एस.पी (इन्वेस्टिगेशन) अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि सोमवार रात को हुई घटना के बाद डीएसपी सब डीविजन जीरकपुर बिक्रमजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व में एसएचओ जीरकपुर सिमरजीत सिंह शेरगिल, एसएचओ ढकोली सुखबीर सिंह व बलटाना पुलिस चौकी इंचार्ज जशनप्रित सिंह इस मामलें की गहराई से जाँच कर रहे थे गुरुवार शाम को उन्हें जानकारी मिली कि वारदात को अंजाम देने वालों में से 3 अपराधी बलटाना क्षेत्र के वेलवेट क्लार्क होटल के पीछे सुखना नदी के किनारे जंगल की ओर भागे जिनमें से जंगल का फायदा उठा 2 फरार हो गए और उनमें से एक गगनवीर सिंह उर्फ राजन ने पुलिस पर फायर कर दिया बचाव में पुलिस ने भी गोली चलाई जो कि उसके दाईं लात पर लगी जिसे इलाज के लिए ढकोली हस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि मौके से फरार हुए उसके 2 साथियों को भी पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।