Sunday, 11 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

पंजाबी सिंगर सिप्पी गिल पर केस दर्ज : मोहाली की होमलैंड सोसाइटी में मारपीट करने का आरोप

Read in:Hindi

शिकायतकर्ता पुराना जानकार

(MOREPIC1)  सुमिथा कलेर/ मोहाली

पंजाबी सिंगर सिप्पी गिल पर मोहाली के मटौर थाने में केस दर्ज हुआ है। उन पर अपने दोस्त के साथ होमलैंड सोसाइटी में मारपीट करने का आरोप है। पुलिस मामले में सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। सिप्पी गिल के खिलाफ कमलजीत सिंह शेरगिल ने केस दर्ज करवाया है। शेरगिल ने आरोप लगाए कि सिप्पी गिल और उसके साथियों ने मुझे रास्ते में घेरा और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

यह केस आईपीसी की धारा 323, 341, 148 और आर्म्स एक्ट के तहत हुआ है। यह मामला सिप्पी गिल, उसके दो साथी हनी खान और सनी सेखों के अलावा कुछ अज्ञात लोगों पर दर्ज हुआ है।

प्राप्त जानकारी मुताबिक सिप्पी गिल और शिकायतकर्ता कमल शेरगिल की पुरानी जान पहचान है। कुछ समय पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच में झगड़ा हो गया था। तब से दोनों में आपसी रंजिश चली आ रही है। पीड़ित का कहना है कि उसने भाग कर बड़ी मुश्किल से जान बचाई है। इस मामले में पुलिस की तरफ से औपचारिक जानकारी अभी नहीं दी गई है।

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसके सिर पर किसी चीज से चोट मारी थी। जिससे वह चक्कर खाकर गिर गया था। जब उसका दोस्त तनिष्क उसे बचाने आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित कमलजीत ने बताया कि मारपीट के दौरान सिप्पी गिल ने अपने साथी सनी को कहा था कि इसे गोली मार दो। जब वह गोली चलाने लगा तो किसी कारण बस वह गोली नहीं चल पाई। इस कारण उसकी जान बच गई। आरोपियों ने जान से मारने के इरादे से ही हमला किया था। पीड़ित ने बताया कि मारपीट की इस घटना के बाद सभी आरोपी अपनी कार की तरफ चले गए थे। उस कार में पुलिस की वर्दी में उनके सुरक्षाकर्मी बैठे हुए थे। ड्राइवर सीट पर भी एक पुलिसकर्मी बैठा था। घटना के बाद वह वहां से तेजी से कार को भगाकर ले गया।

पीड़ित कमलजीत सिंह शेरगिल अपने दोस्त तनिष्क के साथ होमलैंड पर खड़ा था। उसने जाने के लिए जब गाड़ी की चाबी लेकर गाड़ी में बैठने लगा तो पीछे से हनी खान और सनी सेखों उसकी कार के पीछे आए और उससे आराम से बात करने लगे। पीछे से गायक सिप्पी गिल भी मौके पर पहुंच गया। उसके साथ आए 5-6 लोगों ने पीड़ित के साथ मारपीट शुरू कर दी।

0 Comments