Saturday, 19 September 2026
Breaking News
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना
पंजाब Trending

भारत पाक सरहद पर बीएसएफ संग मनाया दीपावली पर्व, मिठाई भेंट की

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/फाजिल्का

माउंट आबू से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से मीडिया प्रभारी के राष्ट्रीय संयोजक बी के शांतनु भाई और उसकी टीम ने फाजिल्का भारत-पाक सीमा के अंतरराष्ट्रीय सादकी बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों के संग दीपावली उत्सव मनाया और ओम शांति का संदेश दिया।

जानकारी देते बॉर्डर एरिया विकास फ्रंट के प्रधान लीलाधर शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थ स्थान माउंट आबू से आकर बीएसएफ संग दीपावली पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर शांतनु भाई बीके मानिक, राजरानी उनके साथ समाज सेवक और पत्रकार राज संदोष, लीलाधर शर्मा, सुभाष चंद्र सेवानिवृत वन अधिकारी, महेंद्र त्रिपाठी सेवानिवृत्त तहसीलदार, ने मिलकर बीएसएफ के कंपनी कमांडर विश्राम मीणा और जवानों का मुंह मीठा कर दीपावली की बधाई दी। शांतनु भाई ने बताया कि संस्थान ओम शांति नारा हमेशा शांति प्रदान रखने और सकारात्मक सोच के लिए हमेशा प्रेरित करता है।