Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब Trending

ओम जय जगदीश हरे आरती के लेखक स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रद्धा राम फिलौरी की जयंती मनाई

Read in:Hindi

फाजिल्का, फेस2न्यूज:
सनातन धर्म बचाने के लिए अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लेने वाले विश्व प्रसिद्ध आरती ओम जय जगदीश हरे के लेखक पंजाब के फिलौर नगर वासी पंडित श्रद्धा राम फिलौरी के 188वें जन्मदिन पर नगर के विभिन्न मंदिरों में उनके द्वारा रचित आरती गाकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
जानकारी देते समाज सेवक लीलाधर शर्मा ने बताया कि बचपन से धार्मिक प्रवृत्ति के पंडित श्रद्धा राम फिलौरी ने सनातन धर्म के प्रचार व प्रसार शुरू कर दिए जिसे देख अंग्रेजों ने उन पर अत्याचार कर उन्हें देश निकाला दे दिया। कुछ समय बाद लाहौर से वापस आ उन्होंने 1870 में विश्व प्रसिद्ध ओम जय जगदीश हरे आरती लिखी। जो आज सुबह-शाम गाई जाती है। उन्होंने पंजाबी भाषा में प्रथम पुस्तक सिखां दे राज दी व्यथा लिखी थी जो काफी प्रसिद्ध हुई।  (MOREPIC1)
फाजिल्का के सिद्ध श्री हनुमान मंदिर ट्रक यूनियन, श्री राम मंदिर, सिद्ध श्री हनुमान मंदिर कॉलेज रोड में शिव सेना बाल ठाकरे और अन्य धार्मिक संस्थाओं द्वारा पंडित श्रद्धा राम फिलौरी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया और प्रसाद वितरित किया गया।