Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

चंडीगढ़ फोटोग्राफर एसोसिएशन ने विश्व फोटोग्राफी दिवस को भव्य रूप से मनाया

Read in:Hindi

दीपक सिंह /चंडीगढ़

चंडीगढ़ फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा मंगलवार विश्व फोटोग्राफी दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के चेयरमैन जे पी गरचा, प्रेसिडेंट सरोज सिंह चौहान और महासचिव सुनील भट्ट के कुशल नेतृत्व और प्रेरणादायी मार्गदर्शन में कई सार्थक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का आयोजन यहां लॉ भवन, सैक्टर 37 में किया गया, जिसकी शुरुआत एक ब्लड डोनेशन कैंप से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में फोटोग्राफरों और समाजसेवियों ने भाग लेकर मानवता की मिसाल पेश की। इसके साथ ही लंगर सेवा का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अमित दिवान , जो कि एक सामाजिक संस्था ‘सुख फाउंडेशन’ के संस्थापक हैं, ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने एसोसिएशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सेवा, एकता और जागरूकता का संदेश देते हैं।

(SUBHEAD)विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य में, तकनीकी ज्ञान और रचनात्मकता को बढ़ावा देने हेतु सोनी कंपनी द्वारा एक विशेष वर्कशॉप आयोजित की गई। इस वर्कशॉप का संचालन सोनी कंपनी के मेंटर प्रशांत शर्मा ने किया। उन्होंने उपस्थित फोटोग्राफरों को सोनी के अत्याधुनिक कैमरा फीचर्स और नई तकनीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में फोटोग्राफरों ने हिस्सा लिया और नवीन तकनीक से रूबरू होकर अपनी कला को और निखारने का अवसर प्राप्त किया।

इस अवसर पर चंडीगढ़ व्यापार मंडल के प्रेजिडेंट  संजीव चड्ढा और पर्यावरण प्रेमी राहुल महाजन जी ने भी सिरकत की और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सरोज सिंह चौहान और चेयरमैन गरचा जी ने अपनी पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल फोटोग्राफी समुदाय को एकजुट करते हैं बल्कि सामाजिक सरोकारों को भी मजबूत करते हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और सतत प्रयासों से एसोसिएशन नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने एसोसिएशन की पहल की सराहना की और इसे फोटोग्राफी समुदाय के लिए प्रेरणादायी कदम बताया।

0 Comments