Sunday, 20 September 2026
Breaking News
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना
पंजाब Trending

करोड़ों ठगने वालों पर ईडी और पुलिस की नजर, आरोपी विदेश भागने की फिराक में

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /जीरकपुर ( मोहाली)

पंजाब व हरियाणा के लोगों के साथ करोड़ों रुपए की ठगी करने वालों पर प्रवर्तन निदेशालय ईडी और पुलिस की नजर में हैं और यह लोग अब विदेश भागने की िफराक में हैं।

फतेहाबाद और हिसार के मूल निवासी जो यहां जीरकपुर के वीआईपी रोड के अलावा ठिकाने बदल बदल कर रहने वाले आरोपियों की पुलिस ने पहचान कर ली है, जिनमें प्रमुख तौर पर अनिल गोयल पुत्र प्रहलाद राय गोयल निवासी सतीश कॉलोनी फतेहाबाद,  संजय गुप्ता पुत्र जगदीश चन्द्र गुप्ता निवासी सेक्टर 14 हिसार, प्रहलाद राय गोयल, कपिल गोयल पुत्र प्रहलाद राय गोयल, संजय झंडई उर्फ़ संजय वीडियो गेम नाहर कॉलोनी, अभिमन्यु टुटेजा पुत्र श्यामसुंदर निवासी हिसार, प्रवीन झंडई उर्फ़ पिन्नु रिक्शा वाला निवासी चार मरला कॉलोनी, संचित मदान निवासी चार मरला कॉलोनी,  सुशील गोयल निवासी हिसार  शामिल हैं।

(MOREPIC1)(MOREPIC3)(SUBHEAD)यह खुलासा वीरवार को फतेहाबाद के निवासी अनिल मल ने यहां एक प्रेस वार्ताा में किया।  उसने बताया कि वह आज खुद को सड़क पर खड़ा पा रहा है। कभी शहर की एमसी कॉलोनी में रहने वाला यह व्यक्ति अपनी पूरी संपत्ति गंवाकर इंसाफ की गुहार लगा रहा है।

आरोपियों ने उसे विश्वास में लेकर ऑनलाइन और ऑफलाइन गेमिंग के नाम पर एक सुनियोजित ठगी की जिससे उसके सभी सपने चकनाचूर कर दिए और उसक कर्जदार करके बेबेसी के दलदल में धकेल दिया।  फतेहाबाद के एसपी और चंडीगढ़ में ईडी कार्यालय को भेजी शिकायत में अनिल मल ने बताया कि साल 2010 में अनिल की जान-पहचान शहर के कुछ लोगों से हुई।

(MOREPIC2)(MOREPIC4)अनिल को भरोसे में लेकर कहा हमारी क्रिकेट मैच में ऊपर तक सेटिंग है, तेरे पैसों को दोगुना कर देंगे। इस झांसे में आकर अनिल ने पहले 40 से 50 लाख रुपये लगा दिए। लेकिन यहीं से अनिल की मुश्किलें शुरू हो गईं। जब पैसे वापस नहीं मिले तो आरोपियों ने एक और लालच दिया। ऑनलाइन गेमिंग आईडी में लगाओ, पिछला नुकसान भी पूरा हो जाएगा। अनिल ने एक बार फिर भरोसा किया।

2020 से 2024 के बीच उसने और 35 से 40 लाख रुपये खर्च कर डाले, कभी नकद, कभी गूगल पे और बैंक ट्रांसफर से आरोपियों को करीब डेढ करोड़ का भुगतान कर दिया।  

एक आरोपी अभिमन्यु टुटेजा ने खुद को बैटकिंग 24.कॉम का मालिक बताते हुए कहा कि वह एमजी ग्रुप से जुड़ा है और वहां बोनस के नाम पर अनिल से लगभग 75 से 80 लाख रुपये वसूल लिए। फिर एक दिन वो मोबाइल नंबर बंद कर, शहर छोड़कर फरार हो गया। वहीं प्रवीन झंडई और संजय झंडई नामक दो अन्य आरोपियों ने डायमंड एक्सचेंज और ऑल पैनल एक्सचेंज के नाम पर 15 से 20 लाख रुपये ठग लिए। पूरे नेटवर्क में 9 लोग शामिल थे – सभी ने मिलकर धीरे-धीरे अनिल की पूरी जायदाद बिकवा डाली। आज अनिल के पास न कोई प्रॉपर्टी बची है, न बैंक बैलेंस। सैकड़ों पेजों की बैंक स्टेटमैंट की अब पुलिस जांच कर रही है। 

अनिल ने कहा कि अब उसे पुलिस और ईडी पर भरोसा है कि एक दिन आरोपी पकड़ में आएंगे और करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी से अर्जित जायदाद कुर्क करे उसे न्याया मिलेगा।