Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
राष्ट्रीय Trending

सिंधुपति दाहिरसेन को याद कर बच्चों को किया सम्मानित

Read in:Hindi

राज सदोष, पदमपुर

भारतीय सिंधु सभा ,पूज्य सिंधी पंचायत, भानुशाली सिंधी पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में आठ दिवसीय सिंधी बाल संस्कार का समापन हुआ । सिंधुपति दाहिनसेन के बलिदान दिवस पर आयोजित रंग -भरो प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक विद्यार्थियों दाहिरसेन के भव्य चित्र पर अद्भुत कला का प्रदर्शन किया ।

पेंटर गौरव वाधवानी ने एक्सपर्ट की भूमिका निभाते हुए दिव्यांशी पारवानी को प्रथम , नव्या शर्मा द्वितीय , पलक शर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पंचायत अध्यक्ष लालचंद बादलानी व राजकुमार गजरा की तरफ से सम्मानित किया गया ।

पंचायत अध्यक्ष तुलसी हंजवानी ,रूपचंद सेठिया सतीश पारवानी, सतीश ठाकुर, डॉक्टर हरीश ठाकुर , पुजारी लालू मस्ताना , राजकुमार गजरा , शिक्षक जितेंद्र शर्मा, राहुल पारवानी , कुंदन डामा एवं विद्यार्थियों ने झूलेलाल के समक्ष ज्योति प्रज्जवलित कर सिन्धूपति दाहिरसेन को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सर्वोच्च व पराक्रमी जीवन को इतिहासकारी बताया ।

शिविर मे भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने सिन्ध के गोरवमयी इतिहास ,सिंधी सभ्यता व सिन्च महापुरुषों के सर्वोच्च जीवन का उलेख कर उनपर गर्व है महसूस कर अपनी सांस्कृति व सनातन धर्म को सर्वोच्च बताया ,विद्यार्थियों ने कहा कि शिविर के दोरान उन्हे अपनी संस्कृति से रूबरू होने का महत्वपूर्ण ज्ञान मिला है आज जिस वातावरण में हम अपनी मुल सिन्धी भाषा को बोझ समझने की भारी भूल कर अपने वजुद को खरते मे डाल रहे है इसका खामी आज भविष्य में आने वाली पीढ़ी को भुगतना पड़ सकता है ।

हालाकि भारतीय सिंधु सभा प्रदेश द्वारा कई वर्षों से ग्रीष्मकालीन के दोरान सिंधी बाल संस्कार शिविरों व अन्य कार्यक्र मो के माध्यम से सिंधी संस्कृति को बचाने का भरपूर प्रयास कर रही है ।