Sunday, 11 October 2026
Breaking News
भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है?
पंजाब Trending

तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी के बच्चों ने जगद गुरु पंचानंद गिरि के जन्मदिवस पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया

Read in:Hindi

दीपक सिंह/जीरकपुर

ढकोली स्थित तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी के बच्चों ने जगद गुरु पंचानंद गिरि के जन्मदिवस पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में स्कूल की डायरेक्टर डॉक्टर सरबजीत कौर, स्कूल की प्रिंसिपल दर्शना देवी, ताथास्तु कोर कमेटी की सदस्य दविंदर कौर संधू, जितेंद्र सिंह और तथास्तु चैरिटीबल स्कूल का सारा स्टाफ मौजूद था।

इस अवसर पर डॉक्टर सरबजीत कौर तथा प्रिंसिपल दर्शना देवी ने बच्चों को लड्डू बांटे और साथ में रिफ्रेशमेंट्स दीं। गुरु जी पर फूलों की वर्षा भी की गई।

बच्चों ने गुरु जी को “हैप्पी बर्थडे टू यू” कहकर बधाई दी, गुरु जी का स्नेह भरा आशीर्वाद हर एक बच्चे और उपस्थित सदस्य ने अपने सर पर महसूस किया। स्कूल के सदस्य हंसराज शर्मा ने बच्चों को प्यार भरा आशीर्वाद दिया और कहा कि पंचानंद गिरि जी का आशीर्वाद हमारे ऊपर हमेशा बना रहेगा क्योंकि हम उनके बहुत अच्छे बच्चे हैं। इस अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर डॉक्टर सरबजीत कौर ने कहा कि गुरु जी का सानिध्य और आशीर्वाद सबके साथ सदा बना रहे, ईश्वर से यही कामना तथा प्रार्थना है।

0 Comments