Thursday, 23 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
पंजाब Trending

घर—घर तक पीने वाले साफ़ पानी की सुनिश्चितता के मंतव्य से पहले प्रोजैक्ट का रखा नींव पत्थर

Read in:Hindi

अबोहर, फेस2न्यूज ब्यूरो:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हर घर तक पीने वाला साफ़ पानी सुनिश्चित बनाने के मंतव्य से आज पतरेवाला में 578.28 करोड़ रुपए की लागत से पानी की सफ़ाई, भंडारण और आपूर्ति को सुनिश्चित बनाने के लिए अपनी किस्म के पहले प्रोजैक्ट का औपचारिक तौर पर नींव पत्थर रखा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र के भूजल में टी.डी.एस और अन्य भारी तत्व काफ़ी मात्रा में मौजूद हैं, जोकि हैपेटाईटस सी, कैंसर, चमड़ी रोग आदि घातक बीमारियों का मुख्य कारण हैं। उन्होंने कहा कि ख़ास तौर पर बल्लूआना हलके को पीने वाले पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, जिस कारण राज्य सरकार ने इस क्षेत्र में प्रोजैक्ट लगाने का फ़ैसला किया है। यह प्रोजैक्ट अबोहर, खुईयाँसरवर, अरनीवाला और फाजि़ल्का के 122 गाँवों और 15 हैमलेट को पीने योग्य साफ़ पानी उपलब्ध करवाएगा।  (SUBHEAD)
इस प्रोजैक्ट के पूरा होने पर 79,190 घरों की 4,75,144 आबादी को कवर किया जाएगा। मान ने कहा कि यह प्रोजैक्ट केवल नहरी पानी पर आधारित है, जोकि 68 एम.एल.डी. की क्षमता वाला है और इसको गंगा कैनाल से पानी मिलेगा। यह प्रोजैक्ट केवल 30 महीनों के रिकॉर्ड समय में मुकम्मल किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रोजैक्ट से लोगों को बहुत फ़ायदा होगा, क्योंकि हर घर तक पीने वाला शुद्ध पानी मुहैया करवाने के लिए लार्सन एंड टूब्रो द्वारा लगभग 750 किलोमीटर पाईप लाईन बिछाई जाएगी और 21 जलापूर्ति योजनाएँ स्थापित की जाएंगी।
समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए महिलाओं को आगे आने का न्योता देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं में प्राकृतिक तौर पर अपने घर की आर्थिकता को सुचारू ढंग से योजनाबद्ध करने की प्रवृत्ति होती है। उन्होंने कहा कि महिलाएं सकारात्मक दिशा में चीज़ों की बेहतर योजना और रणनीति बना सकती हैं और यह समाज के लिए बहुत लाभप्रद हो सकता है। मान ने कहा कि इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए इस जिले में अधिक से अधिक महिला अधिकारियों की तैनाती की है।
एक और बड़ा ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली अप्रैल से किसानों के लिए कपास की फ़सल के लिए नहरी पानी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि नहरी पानी की चोरी को रोकने के लिए पुलिस तैनात की जाएगी, जिससे यह सुनिश्चित बनाया जा सके कि हर किसान को अपनी बारी के अनुसार पानी मिल सके। भगवंत मान ने कहा कि वह पहले ही अधिकारियों को दो महीनों के अंदर राज्य की समूची नहरी प्रणाली की सफ़ाई करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए बुढ़ापा पेन्शन, आटा-दाल और अन्य 40 सेवाएँ लोगों के द्वार पर मुहैया करवाने का फ़ैसला किया है। उन्होंने कहा कि इसका प्रारंभिक उद्देश्य यह सुनिश्चित बनाना है कि इन योजनाओं के लाभार्थियों को इन योजनाओं का लाभ लेने में किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े।