Tuesday, 20 October 2026
Breaking News
दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, खाते से तीन बार ₹5,115 कट गई
राष्ट्रीय Trending

तटरक्षकों ने 200 करोड़ की ड्रग्स ले जा रही पाक नौका पकड़ी

Read in:Hindi

नई दिल्ली, फेस2न्यूज:

भारतीय तटरक्षकों (आईसीजी) और एटीएस गुजरात ने संयुक्त रूप से 200 करोड़ रुपये मूल्य की 40 किलोग्राम ड्रग्स ले जा रही छह सदस्यों वाली एक पाकिस्तानी नौका को भारतीय जल क्षेत्र से पकड़ा है।

13-14 सितंबर, 2022 की मध्यरात्रि को, आईसीजी ने एटीएस गुजरात से मिली खुफिया सूचना के आधार पर इंटरसेप्टर वर्ग के दो तेज़ जहाजों- सी-408 और सी-454 को क्षेत्र में गश्त के लिए तैनात किया। यह इलाका अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के नजदीक है। एक पाकिस्तानी नौका को अनुमानित आईएमबीएल के अंदर पांच समुद्री मील और जखाउ से 40 समुद्री मील की दूरी पर भारतीय जलक्षेत्र में संदिग्ध रूप से देखा गया।

चुनौती दिए जाने पर, पाकिस्तानी नौका ने एक खेप चढ़ानी शुरू कर दी और कपटपूर्ण तरीके से युद्धाभ्यास शुरू कर दिया। समुद्र में ऊंची लहरों का मुकाबला करते हुए आईसीजी जहाज ने नौका को रोका और पकड़ लिया।

नौका को आगे की संयुक्त जांच के लिए जखाउ लाया जा रहा है। पिछले एक साल में आईसीजी और एटीएस गुजरात का यह पांचवां संयुक्त अभियान है। यह मजबूत तटीय सुरक्षा नेटवर्क के लिए हितधारकों के बीच प्रभावी समन्वय के महत्व पर प्रकाश डालता है।

0 Comments