Monday, 07 September 2026
Breaking News
मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल इंटर स्कूल स्टेट स्तरीय टूर्नामेंट में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 8 की शानदार उपलब्धि
राष्ट्रीय Trending

जिन्दगी की छांव बेटियां’ अभियान को कॉमेडी फिल्म स्टार चंदन प्रभाकर का समर्थन, अपनी बेटी को भी बनाएंगे पौधा संरक्षक

Read in:Hindi

जिन्दगी संस्था चला रही है मुहिम, बेटियों से पौधा लगवा कर उन्हें देती है पौधा संरक्षण की जिम्मेदारी

रमेश गिल्होत्रा/ चंडीगढ़  

टीवी जगत में चंदू चाय वाला के नाम से लोकप्रिय काॅमेडी स्टार एवं पंजाबी फिल्मों के प्रसिद्ध एक्टर चंदन प्रभाकर ने जिन्दगी की छांव बेटियां मुहिम का समर्थन किया है। पर्यावरण को बचाने के लिए हरियाणा की सामाजिक संस्था जिन्दगी द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है।इस कड़ी में संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ में मशहूर काॅमेडी एक्टर चंदन प्रभाकर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने चंदन प्रभाकर से अपनी बेटी संग अभियान का हिस्सा बनने का आग्रह किया, जिसे चंदन ने सहर्ष स्वीकार किया।

चंदन प्रभाकर चंडीगढ़ सैक्टर 26 में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने उपरांत संस्था टीम से मिले। संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह, चंडीगढ़ के प्रमुख समाजसेवी सुशील कुमार पिंटा व प्रमोद बजाज ने चंदन प्रभाकर को मुहिम से जोड़ने वाला स्मृति चिन्ह भेंट किया।

(SUBHEAD)जिन्दगी संस्था से मिले स्मृति चिन्ह पर चंदन प्रभाकर भावुक नजर आए, क्योंकि इसमें उनकी लाडली बिटिया की झलक भी समाहित थी। चंदन प्रभाकर ने इसे सबसे यादगार तोहफा बताते हुए कहा कि यह उनके दिल के बेहद करीब रहेगा।

उन्होंने संस्था पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वह अपनी बिटिया से भी एक पौधा लगवा कर उसे पौधा संरक्षक बनाएंगे। साथ ही अपने कार्यक्रमों व दिनचर्या में भी लोगों को बेटियों से पौधा लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे।

संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह ने चंदन प्रभाकर को बताया कि अभियान के अंतर्गत बेटियों से पौधा इसलिए लगवाया जाता है ताकि वे प्रकृति से जुड़ाव महसूस करें और हरियाली की संरक्षक बनें। संरक्षक मंडल सदस्य प्रमोद बजाज ने कहा कि जब समाज के चर्चित और लोकप्रिय चेहरे ऐसे अभियानों से जुड़ते हैं, तो उसका असर जनमानस पर गहराई से पड़ता है।

चंदन प्रभाकर के रूप में एक बड़े काॅमेडी स्टार का मुहिम को समर्थन देना जिन्दगी संस्था की पूरी टीम में एक नई उर्जा का संचार करेगा। इस अवसर पर संस्था के मुकेश विक्की भदरेचा, प्रवीन सोनी, दीपक शर्मा व अमरजीत मालवान उपस्थित रहे।