Sunday, 11 October 2026
Breaking News
राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही
पंजाब Trending

फिरोजपुर में संघ चालक दीनानाथ जी के पौत्र को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया, कहां सोई है पंजाब सरकार? : लक्ष्मीकांता चावला

Read in:Hindi

(MOREPIC1) फेस2न्यूज/ अमृतसर

पंजाब में एक दिन भी ऐसा नहीं जाता जब कहीं न कहीं गोलीकांड, लूट, फिरौती की घटना न हो जाए। कल भी एक दुकानदार ने अपने पड़ोसी को गोलियों से भून दिया। बटाला में गोलियां एक सप्ताह में तीन बार तो केवल डेरा बाजार में चलीं। अमृतसर शहर और गांवों में भी गालियां औरा गोली से मौत की घटनाएं बहुत हो चुकीं।

भाजपा नेत्री और पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांता चावला ने कहा, मुख्यमंत्री यह बताएं कि क्या ऐसा नहीं हो सकता कि जो नशों पर नियंत्रण करने के अभियान में सारी शक्ति लगा दी , फिर भी अभी बहुत नियंत्रण शेष है। अब थोड़ी ताकत वे उन तत्वों को काबू करने में लगाएं जो पंजाब में निर्दोषों की हत्याएं कर रहे हैं, लूटपाट कर रहे हैं और आम आदमी पंजाब में हर जगह डरा रहता है।

अफसोस तो यह है कि जो अपराधियों की गोली से जख्मी हो जाता है, उसका इलाज भी सरकार अपने साधनों से नहीं करवाती। जिसके पास जितनी आर्थिक ताकत है वह उतना इलाज करवा लेता है। गरीब आदमी तो बिना इलाज के ही अस्पतालों में भटकता है।

पंजाब सरकार सुनिश्चित करे कि अब ये अपराधियों की गोलियां नियंत्रति होंगी। जो अपराधियों का शिकार बनकर मौत के मुंह में चले गए उनके परिवारों की सरकार संभाल करेगी और घायलों का इलाज सरकारी कोष से होगा। फिरोजपुर की घटना जहां संघ चालक जी के पौत्र को मार दिया गया यह एक संकेत है कि आने वाले दिनों में पंजाब में कानून व्यवस्था की हालत क्या होने वाली है। हमें मंत्रियों और पुलिस अधिकारियों के कोरे बयान नहीं चाहिए, उनका असर भी दिखाई देना जरूरी है।

0 Comments