Thursday, 23 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
चर्चा Trending

सांसारिक सुखों में नृत्य करना और ठाकुर के लिए नृत्य करना दोनों अलग अलग सुख देता है : इंद्रेश महाराज

Read in:Hindi

कथा माध्यम से वृंदावन की रज का महत्व भी बताया, समय निकाल कर भगवान की अराधना जरुर करनी चाहिए: इंद्रेश महाराज

 फेस2न्यूज/चंडीगढ़,

श्री कृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में वृन्दावन प्राक्टय उत्सव और श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जो 3 अक्टूबर तक चलेगा। प्रसिद वक्ता संदीप चुग कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं। डॉ. अनमोल रतन सिद्धू, वरिष्ठ अधिवक्ता भी कथा सर्वण के लिए पहुंचे

कथा का पांचवा दिन आज आरती और हरि के भजनों के साथ धूमधाम से शुरु हुआ। इंद्रेश महाराज ने कहा कि हमे अपने व्यस्त समय में से भगवान को भी समय देना चाहिए और उनकी अराधना करनी चाहिए।

(SUBHEAD)चंडीगढ़ में वृंदावन प्रकाश उत्सव के पांचवे दिन कथा के प्रारंभ में ही कथावाचक श्री इंद्रेश उपाध्य महाराज जी ने पंढरपुर में विराजमान विठ्ठल भगवान के दर्शनों की महिमा का गुणगान किया उन्होंने ने बताया कि, पूरे भारत का एक मात्र ऐसा मंदिर है जहां प्रत्येक दर्शनार्थी को विठ्ठल भगवान के चरण स्पर्श करने का मौका मिलता है, हर दर्शनार्थी गर्भगृह जा कर ठाकुर जी के चरणों से लिपटकर प्रणाम कर सकता है, उन्हें कहा कि सांसारिक सुखों में नृत्य करना और ठाकुर के लिए नृत्य करना दोनों अलग अलग सुख देता है, सुख की एक घड़ी होती है लेकिन आनंद की कोई घड़ी नहीं होती आनंद एक घड़ी के बाद और आनंदित करता है और ये आनंद ठाकुर के सामने नृत्य से मिलता है, संसार में नाचने से अच्छा है कि ठाकुर जी के सामने नाच लें, कथावाच बताते है कि या तो श्री कृष्ण किसी के ऊपर अपना रंग छिड़कते नहीं है और अगर किसी पर अपना रंग छिड़क दिया तो अन्य रंग चढ़ता नहीं है, महाराज जी ने कथा में कुछ सांसारिक गूढ़ संदेश भी दिए उन्होंने कहा कि आचार्यों की वाणी है ठाकुर के प्रति अपनी सेवा को जितना गुप्त रखोगे उतने ही आनंदित अनुभव होंगे I

 प्रेम का एक स्वभाव है कि प्रचार करने से घटा है, आज कल ट्रेंड है अपनी हर निजी वस्तु का सोशल मीडिया पर खुलासा करना, अपनी निजी जीवन को जितना गुप्त व निजी ही रखेंगे तो अलग अनुभव होगा, पहले व्यक्ति अपने लिए जीता था, आज लोग प्रचार के लिए जीते है, कहा जा रहे है, क्या खा रहे है क्या कर रहे है अपने व्यक्तिगत अनुभव को निजी रखिए तो जीवन जीने का एक अलग ही रस आएगा, ऐसी चीजों का प्रचार करो जिसे किसी का जीवन सुधर रहा हो भक्ति का प्रचार करो जिसे जीवन में सकारात्मक सुधार आता है और मन को सुकून मिलता है, उन्होंने बताया कि यशोदा मैया ने लला के जन्म के 6 दिन तक किसी को लला मुख नहीं दिखाया था ताकि किसी की नजर न लगे-

महाराज जी ने कथा माध्यम से वृंदावन की रज का महत्व भी बताया, उन्होंने कहा कि अगर कोई वृंदावन से अपने घर में रज ला रहे है तो ये ही भाव से लाना चाहिए कि ये लाल जू लाडलीजू की चरण रज है, ओर रज को घर के मंदिर में लाल लाडली के साथ विराजमान करवाना चाहिए आज लोगों को रज के महत्व के बारे में जरूर ज्ञान होना चाहिए क्योंकि की वृंदावन की रज भी ठाकुर जी को अति प्रिय है, उसी रज में राधे कृष्णा ने अनेकों लीलाएं की है

कथा के आयोजक बालीवुड के प्रसिद्ध गायक बी प्राक है उन्होने कहा कि कार्यक्रम में जाने माने धार्मिक गुरु पहुंच रहे है। उन्होंने चंडीगढ़ के लोगो से अपील की सभी अपने परिवार के साथ समय निकल कर कथा सुन ने जरूर पहुंचे I कल कान्हा जी का जन्मोत्सव मनाया गया, ओर दधी लीला मटकी फोड़ उत्सव भी धूमधाम से मनाया गया I

मुनीश बजाज, सयोंजक ने बताया की कथा सुनने आये सभी भक्तो के लिए गोरी शंकर सेवा दल, चंडीगढ़ की और से फ्री लंगर लगाया गया है और कुछ भक्तो के सहयोग से चाय और मीठे पानी की छबील भी लगवाई जा रही है I