Tuesday, 17 November 2026
Breaking News
मीडिया से 55 साल का संबंध, मर्यादाओं में रहकर निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता करें : स्पीकर वासुदेव देवनानी, राजस्थान विधानसभा सेंसस 2027: जनगणना में बरनाला जिला होगा नंबर-1 अबोहर में डिजिटल 'स्व-जनगणना' का विधिवत शुभारंभ, मेयर पूजा वधवा ने खुद की शुरुआत एकल फाउंडेशन ने सीमावर्ती गांवों में लगाये निशुल्क मेडिकल कैम्प मुझे फख्र है अपने पत्रकार होने पर अनपढ़ होना भी एक योग्यता है! जीरकपुर में वंचित बच्चों के साथ मनाया गया बाल दिवस भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ दो दिवसीय बाल शिविर का उत्साहपूर्ण समापन नाटक “मर्द हूँ ना” का मंचन
शहर में क्या, कब और कहाँ? Trending

श्री दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व 28 से

Read in:Hindi

(MOREPIC1) फेस2न्यूज /चण्डीगढ़ :

सेक्टर-27 स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में 28 अगस्त से पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के अवसर पर श्री दशलक्षण महामंडल विधान का शुभारंभ होगा। यह 6 सितंबर तक चलेगा।

श्री दिगंबर जैन सोसाइटी चंडीगढ़ के प्रधान धर्म बहादुर जैन और महासचिव संत कुमार जैन ने बताया कि दशलक्षण में उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव, उत्तम सत्य, उत्तम शौच, उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम आकिंचन और उत्तम ब्रह्मचर्य होगा।

पहले क्षमा के दिन सुबह भगवान का अभिषेक और शांति धारा के उपरांत घटयात्रा और ध्वजा रोहण, मंडप शुद्धि, इंद्र प्रतिष्ठा, सकलीकरण जपा अनुष्ठान, नित्य नियम पूजन, पर्व पूजा और श्री दशलक्षण महामंडल विधान होगा। शाम को आरती के बाद प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

0 Comments