Monday, 12 October 2026
Breaking News
भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी
पंजाब Trending

दिल्ली निवासी ने लगाए पुलिस पर तलाशी दौरान बरामद दो लाख के गहने, सामान और नकदी गबन करने के आरोप

Read in:Hindi

डेराबस्सी, पिंकी सैनी:
दिल्ली के एक व्यक्ति ने डेराबस्सी पुलिस पर चोरी के एक मामले में तलाशी के दौरान बरामद गहने, सामान और दो लाख रुपये की नकदी की हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपों से इनकार किया है।
मिली जानकारी अनुसार दिल्ली निवासी दलीप यादव ने बताया कि 17 नवंबर को डेराबस्सी पुलिस ने दिल्ली निवासी संस्कृत निवासी उनके पुत्र पर चोरी का मामला दर्ज किया था। उस वक्त पुलिस ने थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे के सामने उसके पास से 20 तोला सोने का कड़ा और डेढ़ ग्राम सोने की दो अंगूठियां, एक आईफोन, एक आईपैड, 2500 रुपये नकद बरामद किया था। उन्होंने कहा कि इस सामान की बाजार कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद उनके बेटे को जमानत मिल गई। जब वह जमातलाशी में जांच अधिकारी धर्मपाल से पुलिस द्वारा रखा सामान लेने थाने गए तो पुलिस ने उन्हें सोने के कंगन व अंगूठी समेत अन्य सामान देने से मना कर दिया और कहा कि जमातलाशी के दौरान उनका कोई सामान बरामद नहीं हुआ। इस मामले को लेकर उन्होंने थानाध्यक्ष डेराबस्सी जसकनवाल सिंह सेखों से मुलाकात की, लेकिन उन्होंने भी इस मामले में उनकी एक नहीं सुनी। इसके बाद उन्होंने इस मुकदमे से जुड़े डेराबस्सी एएसपी डॉ. दर्पण अहलूवालिया को यह भी बताया तो उन्होंने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने डेराबस्सी के पुलिसकर्मी धर्मपाल के खिलाफ मुख्यमंत्री पंजाब, डीजीपी पंजाब, एसएसपी मोहाली, एसडीएम डेराबस्सी और एएसपी डेराबस्सी को शिकायत भी दी है।
क्या कहते हैं जांच अधिकारी:
जब मैंने इस बारे में जांच अधिकारी धर्मपाल सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि उन पर लगे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ धारा 340 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की जा रही है।
क्या कहते हैं डेराबस्सी के थानाध्यक्ष:
इस बारे में जब थानाध्यक्ष डेराबस्सी जसकनवाल सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि इस मामले में कोई सच्चाई नहीं है। उनके द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे हैं।

0 Comments