डेराबस्सी, पिंकी सैनी
पंजाब सरकार की करनी और कथनी में बहुत फर्क है पहले तो सभी एमएलएज ने अपने-अपने इलाकों के हॉस्पिटलों का जायजा बड़ी जोर शोर से शुरू किया और काम कराने की फुर्ती भी दिखाई लेकिन यह फुर्ती सिर्फ अखबरों के बीच में ही देखने को मिली। डेराबस्सी के सरकारी हॉस्पिटल में ना तो कोई पंखा चल रहा है और ना ही टॉयलेट की कोई सुविधा है।
(SUBHEAD)मरीजों का कहना है कि हस्पताल के वार्ड में ना तो कोई पंखा चल रहा है और ना ही कोई टॉयलेट ठीक से काम कर रही है। अब तो यह हद हो गई है कि हॉस्पिटल में पानी भी नहीं है। मरीजों को बाहर से पानी लाकर पीना पड़ रहा है। पंजाब सरकार ने चुनाव से पहले कहा था कि पंजाब में शिक्षा व हेल्थ सबको फ्री दी जाएगी, लेकिन यहां पर तो लोगों को पैसा देकर भी कोई फैसिलिटी नहीं मिल रही। इसलिए लोगों ने पंजाब सरकार से अपील की है कि वह अस्पतालों पर ध्यान दे। यहां पर सभी गरीब लोग हैं इलाज के लिए आते हैं जबकि अमीरों के लिए तो प्राइवेट हॉस्पिटल हैं। यदि सरकारी अस्पताल ठीक से काम नहीं करेंगे तो लोगों की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ होगा। (MOREPIC1)
हल्का एमएलए कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि हॉस्पिटल का काम चल रहा है और इस को जल्द से जल्द ठीक करा दिया जाएगा। हॉस्पिटल की बिल्डिंग को दोबारा से ठीक किया जा रहा है और इस को जल्द से जल्द ठीक कर के लोगों की सुविधा के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे कल सुबह एसएमओ जैन से मिलकर इस काम को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए कहेंगे।