Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

ढकोली पुलिस ने 21 ग्राम कोकीन सहित 3 युवकों को गिरफ्तार किया, लाखों के गहने और देशी कट्टे सहित 2 कारतूस बरामद

Read in:Hindi

जीरकपुर (जगजीत कलेर)

पुलिस की ओर से चलाए गए नशा विरोधी अभियान के तहत ढकोली पुलिस ने गश्त के दौरान स्विफ्ट गाड़ी सवार 3 युवकों को 21 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान नितेश बिश्नोई पुत्र अजय कुमार, निवासी मकान नंबर 25, सेक्टर 29, पंचकुला, हरियाणा, सलीम पुत्र रफीक मुहम्मद, निवासी मकान नंबर 128, गिल कॉलोनी, बलटाना और अभिजीत धीमान पुत्र अवतार मकान नंबर 6, अमृत विहार, बलटाना, जीरकपुर के निवासी हैं.

(SUBHEAD)एसएचओ ढकोली इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि एएसआई अश्विनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस पार्टी टी-प्वाइंट ढकोली में असमाजिक तत्वों की तलाश में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर ने बताया कि आरोपी कोकीन बेचने का अवैध धंधा करते हैं और अपनी सफेद स्विफ्ट कार में ग्राहकों को कोकीन बेचने के लिए मुबारिकपुर की तरफ से ढकोली आ रहे हैं।

पुख्ता सूचना मिलते ही नाकेबंदी कर आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से 21 ग्राम कोकीन बरामद की गई और अदालत से पूछताछ के लिए दो दिन का रिमांड भी हासिल कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से 60 हजार रुपये ड्रग मनी, देसी पिस्तौल .32 बोर, मैगजीन और 02 अनचले कारतूस और 3 लाख 75 हजार के गहने और एक सफेद स्विफ्ट कार जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 22 और 29-61-85 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह उक्त ड्रग्स दिल्ली से एक नाइजेरियन से खरीदते थे। एसएचओ सुखबीर सिंह ने कहा कि मामले में आगामी की जांच शुरू कर दी गई है, उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान उनके नेटवर्क का पता लगाया जाएगा।

0 Comments