Sunday, 20 September 2026
Breaking News
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना
पंजाब Trending

ढींढसा थे पंजाब की राजनीति के स्तंभः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Read in:Hindi

सुखदेव सिंह ढींढसा के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करने शनिवार को संगरूर पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ढींढसा परिवार के साथ किया दुख सांझा। 

(MOREPIC1)अखिलेश बंसल/ब्यूरो, संगरूर। 

शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता रहे स. सुखदेव सिंह ढींढसा का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। उनके निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करने शनिवार को संगरूर पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व खजाना मंत्री एवं स्वर्गीय सुखदेव सिंह ढींढसा के पुत्र परमिंदर सिंह ढींढसा से मिले। परिवार के साथ दुख साझा किया।

गौरतलब हो कि स. सुखदेव सिंह ढींढसा के निधन पर दुख व्यक्त करने दिल्ली से भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा, संगरूर से अरविंद खन्ना सहित विभिन्न पार्टियों के दिग्गज नेता, स्वर्गीय सुखदेव सिंह ढींढसा के पुत्र परमिंदर सिंह ढींढसा और परिवार से मिलने पहुंच चुके हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने परमिंदर ढींढसा से कहा कि स. सुखदेव सिंह ढींढसा जी के साथ उनका बहुत स्नेह था और जब भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन हुआ था, उस समय वह स्वयं परमिंदर ढींढसा के चुनाव प्रचार में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि स. सुखदेव ढींढसा जी पंजाब की राजनीति के स्तंभ थे। जिनके जाने से पंजाब की राजनीति को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।