Friday, 13 November 2026
Breaking News
4 नवंबर को सजेगा बाबा खाटू श्याम जी का भव्य दरबार पंचकूला में 15 नवंबर को होगा श्री कृष्ण कृपा धाम का भव्य शिलान्यास समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रखेंगे आधारशिला हरियाणा के कर्मचारियों और सफाई कर्मियों को दी ऐतिहासिक सौगात चड्ढा क्रिएटिव आर्ट्स 13 नवंबर को जीरकपुर में कराएगा मेगा सिंगिंग इवेंट हमारे लिए तो 57 ही 97 है पराली प्रबंधन: सरकार निकाले सरल मार्ग, शोध और वैकल्पिक हल करेगा गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन: कृष्ण राज अरुण अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर किसान कल करेंगे चक्का जाम ओआरसी सैनिक एकेडमी ढकोली में भाई दूज का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया
राष्ट्रीय Trending

पीस ऑडिटोरियम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली पर्व

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/ भिलाई (छत्तीसगढ़)

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित सेक्टर 7 पीस ऑडिटोरियम में दीपों का पर्व दीपावली बड़े ही हर्षोल्लास और उमंग उत्साह के साथ मनाया गया।

जिसमें भिलाई सेवा केंद्रों की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए सभी को श्री महालक्ष्मी सामान वृहद हस्त से दाता बन सर्वे के प्रति अखूट खजाने से संपन्न भव शुभकामनाओं का वरदान देते हुए दिवाली मनाई।

तत्पश्चात ब्रह्माकुमारी दीदियों ने परम पिता परमात्मा शिव को भोग अर्पण कराया।

(SUBHEAD)इस अवसर पर डिवाइन ग्रुप के बच्चों ने “लो जी दिवाली आई है चारों ओर खुशियां छाई है” जैसे गीतों पर सुंदर भांगड़ा नृत्य करके उपस्थित सभा को उमंग उत्साह से भरपूर कर दिया।

दीपों से सजी विशाल रंगोली, लक्ष्मी नारायण का दरबार और हैप्पी दिवाली का प्रवेश द्वार, मेडिटेशन रूम की शांति सभी को आकर्षित कर रही है।

सभी ने जिस प्रकार घर के कोने-कोने की सफाई की है इसी तरह मन में भी छुपे अवगुणों को भी सफाई करने के लिए एक मिनट गहन राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास किया।

0 Comments