Sunday, 01 November 2026
Breaking News
हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ सतर्कता सप्ताह के दौरान स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ करवा पार्टी 2026 का भव्य आयोजन, महिलाओं ने किया जमकर डांस और मस्ती व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के गठन के लिए संघर्ष जारी रहेगा : गोपाल शरण गर्ग यह बेचारी सरकार हमारी गधा बिरादरी का स्वर्णकाल गुवाहाटी के चलचित्रम महोत्सव में ‘टॉय गन’और ‘द साइलेंट क्राइसिस’ को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार
पंजाब Trending

अंतरराष्ट्रीय पैथोलॉजी कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर एम. एस. बल का सम्मान

Read in:Hindi

दीपक सिंह/ चंडीगढ़/अमृतसर

सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर में, एसोसिएशन ऑफ इंडियन पैथोलॉजिस्ट ऑफ नॉर्थ अमेरिका (AIPNA) द्वारा संयोजित सालाना कांफ्रेंस में पटियाला से रिटायर्ड डॉक्टर मनजीत सिंह बल का सम्मान किया गया। इस मीटिंग में अमेरिका, कनाडा समेत पूरे भारत से पैथोलॉजिस्ट भाग लेने के लिए पहुंचे थे।

लखनऊ, बरेली, नई दिल्ली, आगरा, पांडिचेरी, भुवनेश्वर, मुंबई, लुधियाना, पीजीआई चंडीगढ़, 32 सेक्टर हॉस्पिटल, पटियाला, नासिक और हरियाणा के तकरीबन 500 डाक्टरों ने हिस्सा लिया। पंजाब के सेहत और परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने डॉक्टर बल समेत सभी सीनियर फैकल्टी का अभिनंदन किया।

सम्मान के तौर पर गोल्डन टेम्पमल का प्रतीक चिन्ह, एक बैग और शॉल भेंट किया। डॉक्टर मनजीत बल पटियाला व अमृतसर के मेडिकल कॉलेज में भी प्रोफेसर और प्रमुख रह चुके हैं।डॉक्टर बल साइंटिफिक सेशन में चेयरपर्सन बने और साइंटिफिक पोस्टर्स का मूल्यांकन भी किया। इस मीटिंग के मुख्य ऑर्गेनाइजर पटियाला के डॉ. विजय कुमार बोदल, अमृतसर के डॉ. परमीत कौर बग्गा हेड ऑफ़ डिपार्मेंट और डॉ. जसप्रीत सिंह।

0 Comments