Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
राष्ट्रीय Trending

डॉ. मुकुल सैन ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सर्वश्रेष्ठ पीएच.डी. थीसिस पुरस्कार किया हासिल

Read in:Hindi

(MOREPIC1)राज सदोष /अबोहर।

मूलरूप से अबोहर निवासी व बीकानेर डेयरी विज्ञान और प्रौद्योगिकी संकाय, राजुवास के सदस्य डॉ. मुकुल सैन को भारत के प्रथम कृषि विश्वविद्यालय और हरित क्रांति के अग्रणी, पंत कृषि विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ पीएच.डी. थीसिस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

यह पुरस्कार उनके आईसीएआर-राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई), करनाल में किए गए डॉक्टोरल शोध कार्य 'दूध गर्म करने के लिए विभिन्न ओमिक सेल विन्यासों का डिजाइन और प्रदर्शन मूल्यांकन' के लिए दिया गया। शोध निष्कर्ष न केवल वैज्ञानिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि छोटे किसानों और स्टार्टअप उद्यमियों के लिए किफायती और प्रभावी प्रसंस्करण तकनीकों की दिशा में नए अवसर प्रस्तुत करते हैं। 

इसके पहले भी डॉ. मुकुल सैन को अपने पीएच.डी. कार्य पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और सेमिनार में प्रस्तुतियों के लिए सर्वश्रेष्ठ पोस्टर और ओरल प्रेजेंटेशन के 6 पुरस्कार मिल चुके हैं।

जीबी पंत विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का थीम था – 'चुनौतियां और अवसर : कृषि और संबद्ध विज्ञान के माध्यम से सतत भविष्य की ओर'। सम्मेलन में दुनिया भर के वैज्ञानिक, शिक्षाविद और उद्योग विशेषज्ञ शामिल हुए। पुरस्कार प्राप्त करते समय डॉ. मुकुल सैन ने अपने मार्गदर्शक डॉ. पी. एस. मिन्ज़, वरिष्ठ वैज्ञानिक (डेयरी इंजीनियरिंग), एनडीआरआई, करनाल, अपने पीएच.डी. सलाहकार समिति, मित्रों और परिवार का हृदय से आभार व्यक्त किया।