Sunday, 11 October 2026
Breaking News
राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही
पंजाब Trending

सपना साकारः एनडीए में मिला 154वां रैंक, एकनूर होगा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

Read in:Hindi

डिप्टी कमिश्नर श्री टी. बेनिथ और एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम ने दी एकनूर सिंह गिल को दी शुभकामनाएं

अखिलेश बंसल/प्रमोद कुमार, बरनाला 

बरनाला के नौजवान एकनूर सिंह गिल ने एनडीए की परीक्षा में 154वां रैंक हासिल किया है। जिसके साथ वह मात्र 19 साल की छोटी सी उम्र में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुआ है। जिला के युवाओं में देशप्रेम के बढ़ रहे जज्बे को लेकर डिप्टी कमिश्नर बरनाला श्री टी. बेनिथ और एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए नौजवान एकनूर और उसके माता-पिता को बधाई दी और उसका हौसला बढ़ाते कहा कि एकनूर अन्य युवाओं के लिए मिसाल बनेगा। 

डिफेंस ट्रेनिंग ने दिलाया लेफ्टिनेंट का पद

एकनूर सिंह गिल, दसवीं तक अकाल अकादमी भदौड़-बरनाला के छात्र रहे हैं। उन्होंने अकाल अकादमी चुन्नी कलां से 12वीं नॉन मेडिकल की पढ़ाई की और वहीं से डिफेंस ट्रेनिंग प्राप्त की। गौरतलब हो कि डिफेंस ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद पहले ही प्रयास में एकनूर ने यूपीएससी पास की और एनडीए में लेफ्टिनेंट के पद लिए चयनित हुआ। 

साधारण परिवार से है एकनूरः

एकनूर सिंह गिल एक साधारण परिवार से हैं जो खुड्डी रोड बरनाला के निवासी और ट्राइडेंट उद्दोग समूह के मुलाजिम रूप सिंह का बेटा है, माता रमनप्रीत कौर बरनाला के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में आउटसोर्सिंग क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। 

बचपन से ही लेता आ रहा था सपना

एकनूर सिंह गिल के पिता रूप सिंह गिल ने बताया कि एकनूर उनका इकलौता बेटा है जो बचपन से ही सपना लेता आ रहा था। हमेशा यही कहता था कि वह सेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करेगा।

0 Comments