Sunday, 30 August 2026
Breaking News
ना खाऊंगा ना खाने दूँगा, क्या ये नियम सिर्फ विपक्षियों के लिए है, मित्रों के लिए नहीं ? उत्तराखंड भ्रातृ संगठन, दरिया 3 सितंबर को मनाएगा भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... ब्रह्मकुमारी बहनों ने सीमा पर प्रहरियों को राखी बांधी  लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया 
पंजाब Trending

डेराबस्सी मेडिकल एसोसिएशन का चुनाव: डॉ. संजय अत्री अध्यक्ष चुने गए, डॉ. रवीना सूरी महासचिव बनीं

Read in:Hindi

(MOREPIC1) पिंकी सैनी /डेराबस्सी 

डेराबस्सी मेडिकल एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर डॉ. संजय अत्री (संजय अपना हॉस्पिटल) को सर्वसम्मति से चुना गया। डॉ. रवीना सूरी को महासचिव तथा डॉ. अश्विनी प्रभाकर को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। यह चुनाव बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें बिना किसी विवाद के नई कार्यकारिणी टीम का गठन हो गया।

सभी सदस्यों ने पूर्ण सहयोग दिया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. संजय अत्री ने कहा, “डेराबस्सी मेडिकल एसोसिएशन पिछले वर्षों से डॉक्टरों की भलाई, स्वास्थ्य शिविरों, लोक भलाई कार्यक्रमों और समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रही है। हम इसे जारी रखते हुए संगठन को प्रदेश स्तर पर उच्च पद प्रदान करने की दिशा में कदम उठाएंगे।

इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्रों में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, जागरूकता अभियान और डॉक्टरों के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। ऐसोसियशन की नवनियुक्त टीम ने अपने चुनाव पर सभी सदस्यों का दिल से धन्यवाद किया और उम्मीद जताई कि आगे भी ऐसा ही सहयोग मिलता रहेगा।

उन्होंने कहा, “मिलजुलकर सभी सदस्यों के सहयोग से हम इस संगठन द्वारा डॉक्टरों, चिकित्सकों एवं लोगों की वेलफेयर का कार्य करते रहेंगे।”सदस्यों का मानना है कि यह नई टीम एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। आने वाले महीनों में विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के लिए भलाई कार्यक्रमों पर फोकस किया जाएगा, जो क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाएंगे।